रायगढ़ में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा : 64 किलो से ज्यादा गांजा जब्त, दो महिला आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़, 26 अगस्त। रायगढ़ पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शनिवार शाम 64 किलो से ज्यादा गांजा बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन आरोपी अब भी फरार हैं।
जोबी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
पुलिस चौकी जोबी की टीम ने ग्राम कुर्रु में दबिश देकर महिला आरोपी अनीता बाई अगरिया के घर से कुल 62 पैकेट गांजा (64 किलो 360 ग्राम) जब्त किया। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 6 लाख 40 हजार रुपये आंकी गई है।
यह कार्रवाई चौकी प्रभारी एएसआई लक्ष्मी राठौर के नेतृत्व में की गई, जिसमें पुलिस टीम ने सराहनीय सफलता पाई।
पूछताछ में खुला गिरोह का राज
गिरफ्तार अनीता बाई ने पूछताछ में बताया कि उड़ीसा से लाया गया गांजा उसके घर डंप किया जाता था और फिर ट्रेन के जरिए उत्तर प्रदेश भेजा जाता था। गिरोह में रायगढ़ और उत्तर प्रदेश के आरोपी शामिल हैं।
उसने पुलिस को बताया कि बीती रात उसका सहयोगी मनोज उर्फ छोटू साहू और उसका साथी कार से गांजा लाकर उसके घर डंप करके गए थे।
दूसरी महिला आरोपी भी गिरफ्तार
सूचना के आधार पर पुलिस ने रायगढ़ में दबिश देकर गिरोह की दूसरी सदस्य सरस्वती साहू को भी गिरफ्तार कर लिया। उससे बरामद मोबाइल फोन की जांच में गिरोह के अन्य आरोपियों से लगातार संपर्क के सबूत मिले हैं।
फिलहाल दोनों महिलाओं को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, जबकि मनोज साहू, लवलेश पांडे और एक अन्य साथी फरार हैं। पुलिस की टीम लगातार दबिश देकर उनकी तलाश कर रही है।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस पूरी कार्रवाई में एएसआई लक्ष्मी राठौर के साथ आरक्षक घनश्याम सिदार, इतवारी कंवर, अश्वनी सिदार, राजेश राठिया, राजेंद्र राठिया और महिला आरक्षक ऐमेरेसिंया टोप्पो शामिल थे।
रायगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर सख्त निगरानी रखी जा रही है और इस तरह की आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
आरोपियों का विवरण
- अनीता बाई अगरिया पिता बिहानू, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम कुरु, चौकी जोबी थाना खरसिया, जिला रायगढ़।
- सरस्वती साहू पति संदीप साहू, उम्र 31 वर्ष, निवासी ग्रीन सिटी कॉलोनी बोईरदादर रायगढ़।
- लवलेश पाण्डेय, निवासी उत्तर प्रदेश (फरार)।
- मनोज उर्फ छोटू साहू, निवासी रायगढ़ (फरार)।
- मनोज साहू का साथी (फरार)।
जब्त संपत्ति
कुल 62 पैकेट गांजा (वजन 64 किलो 360 ग्राम) – कीमत लगभग 6,40,000 रुपये
आरोपी अनीता का एक विवो कंपनी का टच स्क्रीन मोबाइल – कीमत 15,000 रुपये
आरोपी सरस्वती साहू का एक रियलमी कंपनी का टच स्क्रीन मोबाइल – कीमत 15,000 रुपये
कुल कीमत – 6,70,000 रुपये








NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

















Leave a Reply