रायगढ़ : पुलिस पर सब्ज़ी चोरी का आरोप निकला झूठा, वायरल वीडियो से बिगाड़ी गई छवि
रायगढ़ जिले में हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी पर सब्ज़ी चोरी करने का आरोप लगाया गया था। इस वीडियो को लेकर पुलिस विभाग की छवि पर सवाल खड़े हुए। लेकिन जांच के दौरान ये सच्चाई सामने आई और यह मामला पूरी तरह से अफवाह और गलतफहमी साबित हुआ।
दरअसल, पुलिसकर्मी ड्यूटी समाप्त होने के बाद अपने घर के लिए सब्ज़ी खरीदने बाजार पहुँचे थे। उन्होंने सब्ज़ी का पूरा भुगतान किया, लेकिन सब्ज़ी विक्रेता महिला को यह आभास हुआ कि पैसे नहीं दिए गए हैं। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने सब्ज़ी विक्रेता का पक्ष लेते हुए विवाद को और बढ़ा दिया। इसी बीच किसी ने मोबाइल से पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल होते ही यह मामला सब्ज़ी चोरी का आरोप बन गया और पुलिसकर्मी को बदनाम करने की कोशिश की गई।
पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि सब्ज़ी चोरी का आरोप पूरी तरह निराधार है। पुलिसकर्मी ने सब्ज़ी का भुगतान किया था, लेकिन गलतफहमी और अफवाह के कारण घटना का रूप बिगड़ गया। विभाग ने कहा कि वायरल वीडियो से पुलिस की छवि को नुकसान पहुँचाने की कोशिश की गई है, जो निंदनीय है।
पुलिस ने जनता से अपील की है कि किसी भी घटना की सच्चाई जाने बिना अफवाहों पर विश्वास न करें और न ही उन्हें फैलाएँ।







NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply