वन मंत्री केदार कश्यप के खिलाफ खरसिया में युवाओं का फूटा गुस्सा, पुतला दहन कर जताया विरोध

वन मंत्री केदार कश्यप के खिलाफ खरसिया में युवाओं का फूटा गुस्सा, पुतला दहन कर जताया विरोध

खरसिया। प्रदेश के वन मंत्री केदार कश्यप द्वारा एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के साथ मारपीट करने एवं मां-बहन की गाली गलौच करने का मामला गरमाता जा रहा है। इसी कड़ी में खरसिया के शहीद चौक में युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई ने सोमवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए स्टेशन चौक पर मंत्री केदार कश्यप का पुतला दहन किया।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर नारेबाजी करते हुए कहा कि – “भाजपा सरकार होश में आओ, भाजपा सरकार की तानाशाही नहीं चलेगी, गरीबों और कर्मचारियों पर अत्याचार बंद करो, उमेश पटेल जिंदाबाद”।

प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं का कहना था कि भाजपा की सरकार जनविरोधी रवैया अपना रही है और लगातार कर्मचारियों तथा आम जनता पर अन्याय किया जा रहा है। मंत्री स्तर पर इस तरह का व्यवहार निंदनीय है और इसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस विरोध प्रदर्शन में युवा कांग्रेस nsui सहित कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने मिलकर एकजुटता दिखाते हुए कहा कि जब तक मंत्री केदार कश्यप अपने कृत्य के लिए सार्वजनिक माफी नहीं मांगते, तब तक विरोध प्रदर्शन की आग बुझने वाली नहीं है।

oplus_0
oplus_0

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!