बरभौना से तेंदूमुड़ी तक 4.71 किमी सड़क निर्माण को मिली मंजूरी, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत स्वीकृति

बरभौना से तेंदूमुड़ी तक 4.71 किमी सड़क निर्माण को मिली मंजूरी, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत स्वीकृति

रायगढ़। ग्रामीण अंचल की वर्षों पुरानी मांग अब पूरी होने जा रही है। बरभौना से तेंदूमुड़ी तक सड़क निर्माण की स्वीकृति छत्तीसगढ़ शासन द्वारा दे दी गई है। यह सड़क कुल 4.71 किलोमीटर लंबी होगी और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत इसका निर्माण किया जाएगा।जिला पंचायत रायगढ़ अध्यक्ष शिखा रविन्द्र गवेल ने इस संबंध में प्रदेश के मंत्री ओ. पी. चौधरी को पत्र लिखकर आभार व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि बरभौना से तेंदूमुड़ी तक पक्की सड़क की मांग लंबे समय से ग्रामीण कर रहे थे। शासन द्वारा स्वीकृति मिलने के बाद अब जल्द ही सड़क निर्माण कार्य शुरू होगा।इस निर्णय से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। बरसात के दिनों में जहां आवागमन में गंभीर समस्या होती थी, वहीं अब पक्की सड़क बनने से न केवल लोगों को राहत मिलेगी बल्कि किसानों की उपज बाजार तक आसानी से पहुँच पाएगी और बच्चों को स्कूल-कॉलेज जाने में सुविधा होगी।

जिला पंचायत अध्यक्ष रविन्द्र गवेल ने कहा कि –”बरभौना से तेंदूमुड़ी तक सड़क निर्माण की स्वीकृति ग्रामीणों के लिए बड़ी सौगात है। इस कार्य के लिए हम शासन और मंत्री ओ. पी. चौधरी का आभार व्यक्त करते हैं।”

ग्रामीण विकास के लिहाज़ से यह सड़क महत्वपूर्ण साबित होगी और आने वाले समय में क्षेत्र में विकास की और भी नई संभावनाएँ खुलेंगी

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!