बिलासपुर में ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ सभा का आगाज, कांग्रेस ने बीजेपी पर बोला जोरदार हमला
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में वोट चोरी के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने आज बिलासपुर में बड़ी सभा का आयोजन किया। इस सभा का नारा रहा — “वोट चोर, गद्दी छोड़”। सभा का शानदार आगाज हुआ और कांग्रेस नेताओं ने मंच से बीजेपी व चुनाव आयोग की मिलीभगत को देश के सामने बेनक़ाब करने का आरोप लगाया।सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि छत्तीसगढ़ में लोकतंत्र की रक्षा के लिए अब प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेशभर में आंदोलन करेगी और वोट चोरी के खिलाफ बुलंद आवाज उठाएगी।सभा में कांग्रेस के बड़े नेताओं की उपस्थिति रही। कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और महासचिव भूपेश बघेल, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी. एस. सिंहदेव, विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, वरिष्ठ नेता ताम्रध्वज साहू, समेत बड़ी संख्या में पूर्व मंत्री, विधायक, पूर्व विधायक, प्रदेश पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नेताओं ने मंच से स्पष्ट किया कि बीजेपी और चुनाव आयोग का गठजोड़ अब छिपा नहीं रह गया है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं और यह लोकतंत्र के लिए खतरनाक है।






सभा में मौजूद कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर बीजेपी के खिलाफ विरोध दर्ज कराया और लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस के साथ मिलकर लड़ाई लड़ने का संकल्प दोहराया।बिलासपुर से उठी यह आवाज अब पूरे प्रदेश में गूंजेगी और कांग्रेस ने संकेत दिया है कि आने वाले दिनों में पूरे छत्तीसगढ़ में इस तरह की सभाओं का आयोजन कर जनसमर्थन जुटाया जाएगा।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ














Leave a Reply