छाल पुलिस की तत्पर कार्रवाई : मारपीट के आरोपी को किया गिरफ्तार, हत्या के प्रयास के मामले में रिमांड पर भेजा
रायगढ़, 14 सितंबर। छाल थाना क्षेत्र में हुई मारपीट की गंभीर घटना में पुलिस ने तेज़ी दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।मामला 11 सितंबर की शाम का है। प्रार्थी सुमित राठौर (26 वर्ष), निवासी नाकिन बांकीमोंगरा, जिला कोरबा, फिलहाल बोजिया (थाना छाल) में किराये के मकान में रहता है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह इनमोबिल कंपनी, हैदराबाद में सुपरवाइज़र के पद पर कार्यरत हैं और बरभौना स्थित बालाजी ऑफिस की देखरेख करते हैं। घटना के दिन वह अपने टीम लीडर सुनील श्रीवास के साथ मोटरसाइकिल से नावापारा जा रहे थे। रास्ते में गडाईनबहरी शराब भट्ठी के पास रुकने पर वहां मौजूद खुलेश्वर राठिया उर्फ फुलेश्वर ने बिना किसी कारण के गाली-गलौज शुरू कर दी और अचानक मोटरसाइकिल में रखे फावड़े से सुनील के सिर पर वार कर दिया। हमले में सुनील गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए। तत्काल उन्हें छाल अस्पताल लाया गया, जहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने रेफर कर दिया।
शिकायत दर्ज होने पर थाना छाल में अपराध क्रमांक 163/2025 धारा 109(1) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। जांच के दौरान आरोपी खुलेश्वर राठिया (21 वर्ष), निवासी गडाईनबहरी को हिरासत में लेकर घटना में प्रयुक्त फावड़ा और हीरो सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (CG 13 AJ 9574) जप्त की गई।आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
गिरफ्तारी में थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी, उपनिरीक्षक मदन पटले, प्रधान आरक्षक शंकर सिंह, प्रधान आरक्षक शंभू प्रसाद पांडेय और आरक्षक सतीश जगत की अहम भूमिका रही।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply