स्काई एलॉयज एण्ड पावर लिमिटेड की रजत जयंती पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

🎉 स्काई एलॉयज एण्ड पावर लिमिटेड की रजत जयंती पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

रायगढ़।स्काई एलॉयज एण्ड पावर लिमिटेड की रजत जयंती 2025-26 के उपलक्ष्य में कंपनी द्वारा सामाजिक दायित्व निभाते हुए एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं दवा वितरण कैंप का आयोजन किया जा रहा है।

यह शिविर दिनांक 19 सितंबर 2025, शुक्रवार को ग्राम-टेम्मा के बूढ़ीमाई मोहल्ला में आयोजित होगा।इस स्वास्थ्य शिविर में कारखाना के डॉ. टेकलाल पटेल (नाक, कान, गला विशेषज्ञ) तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चपले के जनरल प्रैक्टिशनर ग्रामीणों की जांच एवं उपचार के लिए उपलब्ध रहेंगे।

मरीजों को आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाएं भी प्रदान की जाएंगी।कंपनी प्रबंधन ने आमजन से अधिक से अधिक संख्या में इस अवसर पर उपस्थित होकर शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।रजत जयंती जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर स्काई एलॉयज एण्ड पावर लिमिटेड ने यह कदम उठाकर सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की है।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!