रायगढ़ में सचिन पायलट का स्वागत, कांग्रेस नेताओं ने दिखाई एकजुटता
रायगढ़।“वोट चोर गद्दी छोड़” कार्यक्रम में शामिल होने छत्तीसगढ़ पधारे एआईसीसी राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट का आज झारसुगुड़ा विमानतल में भव्य स्वागत किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, विधायक उमेश पटेल समेत अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर पायलट का अभिवादन किया।
स्वागत अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखने को मिला। विमानतल पर जुटे कार्यकर्ताओं ने हाथों में पार्टी के झंडे और बैनर लेकर नारे लगाए और अपने नेता का अभिनंदन किया।कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार की नीतियों और जनविरोधी फैसलों के खिलाफ पार्टी का आंदोलन लगातार जारी रहेगा। इस कड़ी में “वोट चोर गद्दी छोड़” कार्यक्रम प्रदेश की जनता की आवाज बनेगा।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुए और पार्टी नेतृत्व को मजबूती देने का संकल्प लिया









NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply