भाजपा नेताओं पर भड़की कांग्रेस, विधायक उमेश पटेल की छवि धूमिल करने का लगाया आरोप
रायगढ़।खरसिया विधायक एवं पूर्व मंत्री उमेश पटेल को लेकर सोशल मीडिया और प्रिंट मीडिया में फैलाए जा रहे विवादित बयानों के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता सख़्त तेवर में नज़र आए। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शनिवार को रायगढ़ सिटी कोतवाली पहुंचकर भाजपा नेताओं पर आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग करते हुए आवेदन सौंपा।
कांग्रेस पदाधिकारियों का आरोप है कि 16 सितंबर को रायगढ़ में आयोजित “वोट अधिकार रैली” के दौरान लगाए गए एक बैनर को भाजपा नेताओं ने जानबूझकर अशोक चिन्ह का अपमान बताते हुए दुष्प्रचार किया और विधायक उमेश पटेल की छवि धूमिल करने का प्रयास किया।कांग्रेस नेताओं ने कहा कि उक्त बैनर पर केवल वोट अधिकार का प्रतीक चक्र दर्शाया गया था, जिसका गलत अर्थ निकालकर भाजपा कार्यकर्ता समाज में भ्रम और अफवाह फैला रहे हैं।
शिकायत में कांग्रेस का पक्ष
शिकायत में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि —“उमेश पटेल एक साफ-सुथरी छवि वाले जनप्रतिनिधि हैं, लेकिन भाजपा कार्यकर्ता उनकी लोकप्रियता से घबराकर अनर्गल आरोप गढ़ रहे हैं। यह कृत्य कतई क्षम्य नहीं है।”कांग्रेस ने थाना प्रभारी से मांग की कि दोषियों पर शीघ्र ही अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जाए, अन्यथा पार्टी आंदोलन का रास्ता अपनाएगी।
इन नेताओं पर आरोप
कांग्रेस ने अपने आवेदन में भाजपा के अरुण धर दीवान, प्रवीण द्विवेदी, मनोज शर्मा, सनत नायक, विकास केडिया, पवन शर्मा, सूरज शर्मा, पीयूष चौवल, अरुण विदखेरी, सौरभ चौधरी, जेमनी गुप्ता, मनीष रावलानी, गोपाल अग्रवाल, टिकेश्वर डनसेना, ,ओमकार तिवारी, आलोक पटेल, शैलेष माली, महेश साहू, प्रतीक अग्रवाल और नरेश पटेल पर अफवाह फैलाने व मानहानि का आरोप लगाया है।

बड़ी संख्या में पहुंचे कांग्रेसी
इस दौरान जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष नगेंद्र नेगी, शहर अध्यक्ष अनिल शुक्ला, पूर्व विधायक प्रकाश नायक, वरिष्ठ नेता दीपक पांडेय, अरुण गुप्ता, शाखा यादव, रानी चौहान, जानकी काटजू, दीपक मंडल, विकास शर्मा, आशीष शर्मा, राकेश पांडेय, अनुराग गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता थाने पहुंचे और कड़ा विरोध दर्ज कराया।
कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने भाजपा नेताओं के खिलाफ कड़ी कार्यवाही नहीं की तो रायगढ़ जिला स्तर पर उग्र आंदोलन किया जाएगा।







NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply