अयोध्या तीर्थ दर्शन और विकास कार्यों का लोकार्पण कार्यक्रम में जिले की भागीदारी
रायगढ़: अयोध्या से लौटे तीर्थयात्रीयों का जिले में भव्य स्वागत किया गया। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने तीर्थयात्रीयों के चरण धोकर और उन्हें रामचरितमानस भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस दौरान लोगों में धार्मिक और सांस्कृतिक उत्साह की झलक देखने को मिली।इसके बाद, रायगढ़ जिले के पुसौर ब्लॉक में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्रीओपी चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहे।




कार्यक्रम में जिले के लोगों और अधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी दिखाई और विकास परियोजनाओं की शुरुआत का महत्व बताया। इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष प्रतिनिधि रविन्द्र गवेल ने शामिल सभी लोगों का स्वागत और योगदान की सराहना की।















Leave a Reply