रायगढ़ में हाई-टेक ट्रैफिक निगरानी की शुरुआतअब अवैध पार्किंग पर जनता की नज़र, मोबाइल से कटेगा चालान

🚦 रायगढ़ में हाई-टेक ट्रैफिक निगरानी की शुरुआतअब अवैध पार्किंग पर जनता की नज़र, मोबाइल से कटेगा चालान

रायगढ़, 23 सितंबर। शहर की सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए रायगढ़ जिले में अब हाई-टेक ट्रैफिक निगरानी प्रणाली यानी इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) लागू किया जा रहा है। इस नए सिस्टम की सबसे खास बात यह है कि इसमें आम नागरिक भी सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं। अब कोई भी व्यक्ति अपने मोबाइल फोन के माध्यम से अवैध पार्किंग की सूचना सीधे ट्रैफिक पुलिस तक भेज सकता है और इसके सही पाए जाने पर ई-चालान कट सकता है।

पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि रायगढ़ में अक्सर वाहन चालकों द्वारा अव्यवस्थित पार्किंग के कारण जाम और ट्रैफिक बाधा की समस्या होती रही है। इस स्थिति को सुधारने के लिए पुलिस ने आधुनिक तकनीक का सहारा लिया है। उन्होंने कहा, “यदि आमजन भी यातायात व्यवस्था में सहयोग करें, तो सड़क सुरक्षा और यातायात की सुगमता में बहुत फर्क पड़ेगा। यही सोच इस हाई-टेक व्यवस्था की शुरुआत का मूल उद्देश्य है।”

📱 आम नागरिक भी अब यातायात पुलिस के ‘सहयोगी’

इस प्रणाली में नागरिक सीधे एम-परिवहन ऐप के माध्यम से योगदान दे सकते हैं।

प्रक्रिया बेहद सरल है:

1. प्ले स्टोर से एम-परिवहन ऐप डाउनलोड करें।

2. जहां भी अवैध पार्किंग दिखाई दे, वहां 10–15 सेकंड का वीडियो बनाएं।

3. वीडियो को ऐप पर अपलोड करें।

4. सूचना सीधे ट्रैफिक पुलिस तक पहुंचेगी।

5. सक्षम अधिकारी सत्यापन के बाद, सही पाए जाने पर वाहन स्वामी के खिलाफ ई-चालान जनरेट होगा।इस प्रक्रिया से न केवल अवैध पार्किंग पर रोक लगेगी, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं की संभावना में भी कमी आएगी।

ग्रामीण और दूरदराज़ क्षेत्रों में भी यह व्यवस्था सड़क सुरक्षा बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगी।

👮‍♂️ कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ अधिकारी

इस अवसर पर एसपी दिव्यांग पटेल के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम, डीएसपी साइबर सेल है अनिल विश्वकर्मा, ट्रैफिक डीएसपी उत्तम प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे

मौके पर एम-परिवर्तन ऐप के उपयोग और ई-चालान भुगतान प्रक्रिया से संबंधित पोस्टर का विमोचन भी किया गया

🔹 पुलिस का संदेश और अपील

पुलिस प्रशासन ने जिलेवासियों से विनम्र अनुरोध किया है कि वे इस ऐप का सक्रिय रूप से उपयोग करें और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने में सहयोग दें। उनका कहना है कि इस हाई-टेक निगरानी प्रणाली के माध्यम से:ट्रैफिक जाम और अव्यवस्थित पार्किंग में कमी आएगी।सड़क सुरक्षा मजबूत होगी।सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी।यानी अब रायगढ़ की सड़कें सिर्फ पुलिस ही नहीं, बल्कि आम जनता की नजरों से भी सुरक्षित और व्यवस्थित होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!