विजयदशमी पर रायगढ़ पुलिस ने निभाई शौर्य और परंपरा की रस्म, वैदिक विधि से हुआ शस्त्र पूजन

विजयदशमी पर रायगढ़ पुलिस ने निभाई शौर्य और परंपरा की रस्म, वैदिक विधि से हुआ शस्त्र पूजन

रायगढ़, 2 अक्टूबर।विजयदशमी का पर्व जहां बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है, वहीं यह दिन शक्ति और शौर्य के सम्मान का भी प्रतीक है। इसी परंपरा को निभाते हुए रायगढ़ पुलिस लाइन में इस वर्ष भी शस्त्र पूजन का आयोजन धूमधाम और वैदिक विधि-विधान के साथ किया गया।पूजा आरंभ होने से पहले सभी अस्त्र-शस्त्रों और वाहनों को विधिवत साफ-सुथरा कर पूजा स्थल पर सजाया गया। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल ने मां भगवती का आवाहन कर पूरे श्रद्धाभाव से आराधना की। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच शस्त्रों और वाहनों का पूजन संपन्न कराया गया। परंपरागत मान्यता अनुसार देवी को प्रसन्न करने के लिए राखिया फल की बलि भी अर्पित की गई।

इस अवसर पर जिले के वरिष्ठ अधिकारीगण — एडिशनल एसपी आकाश मरकाम, नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा, डीएसपी अनिल विश्वकर्मा, उत्तम प्रताप सिंह, सुशांतो बनर्जी, रक्षित निरीक्षक अमित सिंह, निरीक्षक सुखनंदन पटेल, प्रशांत राव सहित पुलिस लाइन का पूरा अमला मौजूद रहा।

पूजन के उपरांत परंपरा अनुसार फायरिंग की रस्म भी निभाई गई, जो पुलिस बल के साहस और पराक्रम का प्रतीक मानी जाती है।मौके पर पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने प्रदेशवासियों को विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि—“यह पर्व हमें हर परिस्थिति में सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। शस्त्र केवल बल का प्रतीक नहीं, बल्कि न्याय और जनसेवा के संकल्प का द्योतक हैं।”

इधर जिले के सभी थाना-चौकियों में भी परंपरागत रूप से शस्त्र पूजन किया गया। थाना प्रभारियों ने अस्त्र-शस्त्रों की साफ-सफाई कर मां भगवती की पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की शांति एवं सुरक्षा की कामना की।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!