🌿 सेवा पखवाड़ा में वृक्षारोपण, गांधी-शास्त्री जयंती पर “नमोवन” में लगे 75 पौधे
खरसिया/नवागांव, 02 अक्टूबर 2025 ।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम अंतर्गत ग्राम नवागांव, पुटकापुरी एवं बनसिया में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 75वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में “नमोवन” का शुभारंभ कर 75 पौधे लगाए गए।
इस विशेष अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रविन्द्र प्रकाश गवेल पहुंचे। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल पेड़ लगाने का कार्य नहीं है, बल्कि यह भविष्य की पीढ़ियों के लिए जीवन का संकल्प है। पर्यावरण की सुरक्षा और हरियाली बढ़ाने के लिए हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है।
🌱 पौधों की सुरक्षा हेतु 3 लाख की घोषणा
ग्राम नवागांव में लगाए गए पौधों की सुरक्षा के लिए फेंसिंग की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए गवेल ने जिला पंचायत विकास निधि से ₹3,00,000 की घोषणा की। इस राशि से पौधों के चारों ओर तार जाली लगाई जाएगी, ताकि यह हरियाली सुरक्षित रह सके।
🙏 प्रमुख जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे
सनत नायक (जिला कोषाध्यक्ष)लक्ष्मी जीवन पटेल (जिला पंचायत सदस्य)प्रदीप पटेल (सुपा मंडल अध्यक्ष)गौरीशंकर पटेल (तारापुर मंडल अध्यक्ष)गौतम गुप्ताकमल चंद पटेल (सुपा मंडल महामंत्री)कार्यक्रम प्रभारी लोचन पटेलराधा पटेलचिटिभूषण पटेल (महामंत्री)हेमंत त्रिपाठी, नुतन पटेल, गुलाब लहरे, धनुजय पटेल, नन्दु बरेठ, धनुजय चौधरी, टेकलाल साहू, धमेंद्र पटेल, जगबंधु महंत, प्रीतेश पटेल, सोहन पटेल, उद्धव बैरागी, शत्रुघ्न पटेल सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ता।
ग्राम पंचायत के सरपंच, उपसरपंच एवं ग्रामीणजन भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और वृक्षारोपण अभियान में सक्रिय रूप से सहयोग दिया।
🌿 पर्यावरण संरक्षण का संदेश
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष ही जीवन का आधार हैं। वृक्षारोपण महज परंपरा नहीं, बल्कि यह जल, वायु और जीवन की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम है। गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती जैसे पावन अवसर पर पौधारोपण कर उनके आदर्शों को याद करना अत्यंत सार्थक पहल है।
✨ सेवा, संकल्प और समर्पण का कार्यक्रम







सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ ग्रामीण विकास का भी प्रतीक है। जनप्रतिनिधियों द्वारा की गई घोषणा और कार्यकर्ताओं की सक्रियता ने ग्रामवासियों में नई ऊर्जा का संचार किया।







NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply