खरसिया विधायक उमेश पटेल ने किरोड़ीमल नगर में रावण दहन कर दिया बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश
खरसिया, 02 अक्टूबर।किरोड़ीमल नगर में विजयादशमी का पर्व धूमधाम और श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत द्वारा आयोजित भव्य दशहरा उत्सव में खरसिया विधायक उमेश पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने प्रभु श्रीरामचंद्र जी की आराधना कर रावण दहन की परंपरा निभाई और उपस्थित जनसमूह को विजयादशमी की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
अपने संबोधन में विधायक उमेश पटेल ने दशहरा पर्व की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा –”यह पर्व हमें सिखाता है कि चाहे बुराई कितनी भी बड़ी क्यों न हो, अंततः जीत अच्छाई और सत्य की ही होती है। प्रभु श्रीराम के आदर्शों को आत्मसात कर हम सभी समाज में न्याय, सत्य और धर्म के मार्ग पर चल सकते हैं।”उनके प्रेरणादायी विचारों ने जनता में उत्साह और ऊर्जा का संचार किया।उत्सव स्थल पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। रावण दहन के बाद आतिशबाजी का भव्य नज़ारा देखने को मिला, जिसने पूरे वातावरण को रोशन कर दिया।
विधायक उमेश पटेल ने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे उत्सव हमारी सांस्कृतिक धरोहर को जीवंत रखने के साथ ही सामाजिक एकजुटता को भी प्रगाढ़ करते हैं।किरोड़ीमल नगर में मनाया गया यह दशहरा उत्सव विधायक उमेश पटेल की सहभागिता और उनके मार्गदर्शक विचारों की वजह से विशेष और अविस्मरणीय बन गया।












NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply