सक्ति में विकास की गूंज — उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने किया अटल प्रतिमा का अनावरण, करोड़ों के कार्यों का लोकार्पण
सक्ति, छत्तीसगढ़ |जिले में सोमवार को विकास के नए आयाम जुड़ गए, जब उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने बुधवारी बाजार में अटल परिसर का लोकार्पण और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण किया।कार्यक्रम में करीब 11 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया गया।
नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल की मांग पर 3.5 करोड़ रुपये के नए विकास कार्यों की स्वीकृति का आश्वासन दिया गया, वहीं उपाध्यक्ष भारत यादव की मांग पर सामुदायिक भवन और दीनदयाल उद्यान के जीर्णोद्धार के लिए 90 लाख रुपये की घोषणा की गई।इस मौके पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 5 हितग्राहियों को मकानों की चाबियाँ सौंपी गईं और स्वच्छता दीदियों व मित्रों को सम्मानित किया गया। साथ ही महिला समूहों को ग्रुप लोन और स्ट्रीट वेंडरों को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत चेक वितरित किए गए।
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल, नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल, उपाध्यक्ष भारत यादव, सीएमओ प्रहलाद पांडेय, सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।





NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ













Leave a Reply