राजनांदगांव में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का प्रहार — महाराष्ट्र से नाइट्रोसम-10 सप्लाई करने वाले तीन गिरफ्तार

नशीली दवाओं की सप्लाई करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

सायबर सेल और कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता

राजनांदगांव, 08 अक्टूबर 2025।राजनांदगांव पुलिस ने नशीली दवाओं की अवैध बिक्री पर निर्णायक वार करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सायबर सेल और थाना कोतवाली की संयुक्त कार्रवाई में महाराष्ट्र से लाई जा रही नाइट्रोसम-10 नामक नशीली दवा की बड़ी खेप जब्त की गई।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 190 नग नाइट्रोसम-10 टेबलेट (कीमत ₹1,482), तीन टचस्क्रीन मोबाइल (कीमत ₹30,000) और एक ट्रक (कीमत ₹12 लाख) जब्त किया। कुल जब्ती ₹12 लाख 44 हजार 82 रुपये की हुई। मामला अपराध क्रमांक 605/25 धारा 21(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किया गया है। तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी:

1️⃣ किशोर सिन्हा पिता स्व. राधेलाल सिन्हा (48 वर्ष), निवासी पेण्ड्री, थाना लालबाग

2️⃣ किशन सेन पिता गोर्वधन सेन (40 वर्ष), निवासी जमातपारा, गुरूद्वारा के पीछे मिश्रा गली

3️⃣ विशाल मिश्रा पिता स्व. अनिल मिश्रा (30 वर्ष), निवासी बल्देवबाग, वार्ड क्र. 15, थाना कोतवाली

कैसे हुई कार्रवाई:

विश्वस्त सूत्रों से सूचना मिली कि ट्रक क्रमांक सीजी 08 एएस 8158 का चालक किशोर सिन्हा महाराष्ट्र से नशीली दवाइयाँ लाकर राजनांदगांव में बेचता है। सूचना पर न्यू चंद्रा कॉलोनी जीई रोड के पास नाकेबंदी की गई, जहाँ संदिग्ध ट्रक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में नशीली गोलियाँ बरामद हुईं। पूछताछ में खुलासा हुआ कि किशोर सिन्हा महाराष्ट्र से दवाइयाँ लाकर किशन सेन और विशाल मिश्रा को सप्लाई करता था, जो शहर में इन्हें बेचते थे।

पुलिस का अभियान जारी:

पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी निरीक्षक नंदकिशोर गौतम के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।ज्ञात हो कि पूर्व में भी डोंगरगढ़ और कोतवाली पुलिस द्वारा नशीली टेबलेट्स की बड़ी खेप जब्त की जा चुकी है। पुलिस ने बताया कि राजनांदगांव जिले में नशीली दवाओं, गांजा और अवैध शराब बिक्री के खिलाफ सख्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।

कार्रवाई में शामिल अधिकारी एवं स्टाफ: निरीक्षक नंदकिशोर गौतम, उपनिरीक्षक राधेश्याम जूर्री, प्रआर जी. सिरील कुमार, आरक्षक राजेश साहू, जयकुमार कंवर, श्रीनिवास राव,सायबर सेल से उपनिरीक्षक नरेश कुमार बंजारे, प्रआर अनित शुक्ला, आर अमित सोनी, परिवेश वर्मा, जोगेश राठौर सहित पूरी टीम की सराहनीय भूमिका रही।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!