जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में कोतवाली पुलिस ने बढ़ाया साइबर जागरूकता का संदेश, नागरिकों का किया सम्मान

रायगढ़, 8 अक्टूबरपुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन में रायगढ़ कोतवाली पुलिस द्वारा साइबर जागरूकता एवं नागरिक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन पुलिस सामुदायिक भवन में किया गया।कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में नागरिकों को साइबर अपराध से बचाव के उपाय बताए गए और सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा, उप पुलिस अधीक्षक (साइबर सेल) अनिल विश्वकर्मा, नगर निगम सभापति डिग्री लाल साहू, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल तथा उप निरीक्षक ऐनु देवांगन मंचासीन रहे।

सीएसपी मयंक मिश्रा ने कहा कि पुलिस प्रशासन शहर की शांति व्यवस्था और अपराध नियंत्रण के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने और अवैध गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की। उन्होंने यह भी कहा कि अवैध शराब और नशे के कारोबार पर पुलिस की कार्रवाई आगे भी सख्ती से जारी रहेगी।

कार्यक्रम में डीएसपी (साइबर सेल) अनिल विश्वकर्मा ने बढ़ते साइबर अपराधों पर चिंता जताई और कहा कि जागरूक रहकर ही इनसे बचा जा सकता है। उन्होंने नागरिकों को सावधानी बरतने के लिए कुछ अहम सुझाव दिए —अनजान नंबरों या लिंक पर क्लिक न करें।किसी के साथ OTP या बैंक डिटेल साझा न करें।संदिग्ध कॉल या लिंक मिलने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर सूचना दें।सोशल मीडिया पर निजी जानकारी सीमित रखें।ऑनलाइन शॉपिंग केवल विश्वसनीय वेबसाइट से करें।किसी भी तरह के “तेजी से मुनाफा कमाने” के झांसे से दूर रहें।

नगर निगम सभापति डिग्री लाल साहू ने शहर और बाहरी इलाकों में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने का सुझाव दिया, जिस पर पुलिस अधिकारियों ने सहमति जताई।

कार्यक्रम के अंत में सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले नागरिकों को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर वार्ड पार्षद, जनप्रतिनिधि, वार्डवासी और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!