वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने दिल्ली में यूपीएससी अभ्यर्थियों से की मुलाकात, कहा – “हर युवा को मिलेगा बेहतर अवसर”
नई दिल्ली।छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने नई दिल्ली के द्वारका सेक्टर-18 स्थित ट्रायबल यूथ हॉस्टल में यूपीएससी की तैयारी कर रहे राज्य के युवाओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने छात्रों से संवाद करते हुए सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी से जुड़े अपने अनुभव साझा किए और उन्हें प्रेरित किया।
वित्त मंत्री ने कहा कि “राज्य सरकार प्रदेश के हर युवा को बेहतर अवसर और संसाधन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।” उन्होंने बताया कि हॉस्टल में निःशुल्क कोचिंग, आवासीय सुविधा के साथ प्रति माह 12,000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जा रही है, ताकि किसी भी विद्यार्थी को आर्थिक बाधाओं के कारण अपने सपनों से समझौता न करना पड़े।उन्होंने आगे कहा कि “युवा उत्थान योजना” के तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी के लिए अंग्रेजी माध्यम में 2 लाख रुपए और हिंदी माध्यम में 1.5 लाख रुपए तक की सहायता दी जा रही है।
ओ.पी. चौधरी ने युवाओं को विश्वास दिलाया कि राज्य सरकार उनके साथ है और हर संभव सहयोग प्रदान करेगी ताकि छत्तीसगढ़ के युवा देश की सर्वोच्च सेवाओं में अपनी पहचान बना सकें।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ










Leave a Reply