हमारी सरकार सुशासन और पारदर्शिता के प्रति प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

हमारी सरकार सुशासन और पारदर्शिता के प्रति प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

रायगढ़, 11 अक्टूबर 2025मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार सुशासन, पारदर्शिता और सर्वांगीण विकास के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने यह बात रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झगरपुर में कोलता समाज द्वारा आयोजित श्री श्री रणेश्वर रामचंडी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल होकर कही।

मुख्यमंत्री साय ने माता रामचंडी के चरणों में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि झगरपुर की यह पावन भूमि सांस्कृतिक एकता और सामाजिक चेतना का प्रतीक है।

63 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की घोषणाएं

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कुल 63 करोड़ रुपए से अधिक की विकास योजनाओं की घोषणाएं कीं।मुख्य घोषणाएं इस प्रकार हैं –कुंजारा-तोलगे-मिलूपारा मार्ग निर्माण हेतु ₹50 करोड़ झगरपुर में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए ₹25 लाख लैलूंगा मुख्यालय में कोलता समाज हेतु सामुदायिक भवन के लिए ₹25 लाख पटेलपारा में स्टॉप डैम कम कॉजवे निर्माण हेतु ₹2.5 करोड़ गमेकेला खारुन नदी पर पुलिया निर्माण हेतु ₹10 करोड़ शासकीय कन्या हाईस्कूल वार्ड 11 के लिए नवीन भवन निर्माण की घोषणा सरकार की प्राथमिकता

जनता का विश्वास और पारदर्शी शासन मुख्यमंत्री ने कहा कि ई-गवर्नेंस की दिशा में कदम बढ़ाए गए हैं और भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है।उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटियों को राज्य सरकार ने तेज़ी से पूरा किया है।किसानों को दो वर्षों का बकाया बोनस भुगतान धान खरीदी की सीमा 15 से बढ़ाकर 21 क्विंटल प्रति एकड़3100 रुपए प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को ₹1000 प्रतिमाह प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 18 लाख आवास स्वीकृत भूमिहीन मजदूर सहायता, तेंदूपत्ता खरीदी ₹5500 प्रति बोरा, रामलला दर्शन योजना और मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना जैसे कार्यक्रम लागू मुख्यमंत्री ने कहा कि “छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया” केवल नारा नहीं, बल्कि हमारी कार्यसंस्कृति है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना और दलहन आत्मनिर्भरता मिशन को किसानों के लिए ऐतिहासिक बताया।

प्रदेश के विकास की दिशा में ठोस कदम

मुख्यमंत्री ने कहा कि भूमि रजिस्ट्री व्यवस्था में सुधार से शासन प्रणाली में नई पारदर्शिता आई है। “हमारा उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना है। जनता का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है।”

वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने कहा – जनता के हित में निरंतर कार्यरत सरकार कार्यक्रम में वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री साय ने मात्र 12 दिन में 13 लाख किसानों को ₹3,716 करोड़ का बोनस दिया, जिससे सरकार की प्रतिबद्धता स्पष्ट होती है।उन्होंने कहा कि यह भूमि माता कौशल्या की है और प्रभु श्रीराम इस धरती के भांजा हैं – यही हमारी सांस्कृतिक पहचान और गौरव है।

सांस्कृतिक एकता और जनसहभागिता का संदेश

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्री बृजेश गुप्ता ने कोलता समाज की परंपराओं और 120 उपजातियों की एकता पर प्रकाश डाला, जबकि रत्थूलाल गुप्ता ने मुख्यमंत्री सहित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया, पूर्व विधायक सत्यानंद राठिया, श्रीमती सुनीति राठिया, दीपक सिदार, श्रीमती सुषमा खलखो, अरुणधर दीवान, गुरुपाल भल्ला, अमर अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, अरुण कातोरे, जतिन साव, विनय साव सहित अनेक जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे ।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!