रामानुजगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई — भारी मात्रा में नशे का इंजेक्शन और टैबलेट बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
रामानुजगंज, 13 अक्टूबर 2025।नशे के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसते हुए रामानुजगंज पुलिस ने भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन और टैबलेट के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने यह कार्रवाई नशा मुक्ति अभियान के तहत की, जिसका नेतृत्व पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर कर रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मंटू सोनी पिता प्रमोद सोनी (21 वर्ष), निवासी ग्राम टंडवा, जिला गढ़वा (झारखंड), हाल निवासी वार्ड क्रमांक 07 रामानुजगंज को रिंग रोड के पास दबोचा। तलाशी में उसके झोले से 210 नग Alprazolam टैबलेट, 07 एम्पुल Rexogesic इंजेक्शन तथा 05 एम्पुल Avil इंजेक्शन बरामद हुए।पूछताछ में मंटू ने बताया कि उसने यह नशीला सामान दिलीप उर्फ भलटू गुप्ता पिता मनोज गुप्ता (21 वर्ष), निवासी गोदरमाना, थाना रंका, जिला गढ़वा (झारखंड) से खरीदा था, ताकि ग्राहकों को बेच सके।इसके बाद पुलिस ने तत्काल एंड टू एंड एक्शन लेते हुए आरोपी दिलीप गुप्ता के गोदरमाना स्थित घर पर दबिश दी और उसे भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 170/2025 धारा 21(सी) NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया गया और उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में विशेष भूमिका निभाने वाले अधिकारीगण:निरीक्षक अजय साहू (थाना प्रभारी रामानुजगंज), उप निरीक्षक बृजमोहन गुप्ता, सहायक उप निरीक्षक अतुल दुबे, प्रधान आरक्षक मायापति सिंह, नारायण तिवारी, महामाया शर्मा, विजय गुप्ता तथा आरक्षक आनंद गुप्ता और निकेश सिंह शामिल रहे।
रामानुजगंज पुलिस की इस सटीक और त्वरित कार्रवाई से एक बार फिर यह स्पष्ट हुआ है कि जिले में नशे के कारोबार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

आरोपीगण













Leave a Reply