खरसिया में “गो सम्मान आह्वान अभियान” को लेकर भव्य आयोजन, संतों के सानिध्य में 25 अप्रैल को सेवा संकल्प दिवस
खरसिया। गौ माता के सम्मान और संरक्षण को लेकर एक विशेष सामाजिक पहल के तहत खरसिया में “गो सम्मान आह्वान अभियान” का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 25 अप्रैल 2026 (शनिवार) को शाम 5:30 बजे से राम जानकी मंदिर, खरसिया में संपन्न होगा।
आयोजकों के अनुसार, यह आयोजन पूज्य संतों के सानिध्य में किया जाएगा, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति अपेक्षित है।
कार्यक्रम को “सेवा संकल्प दिवस” के रूप में मनाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य गौ माता के संरक्षण और उनके सम्मान को लेकर जनजागरूकता बढ़ाना है।
कार्यक्रम के निमंत्रण पत्र में समाज से दो प्रमुख प्रश्न भी रखे गए हैं—पहला, क्या आप चाहते हैं कि देश में गौ माता की हत्या बंद हो? और दूसरा, यदि हाँ, तो अब तक इस दिशा में क्या प्रयास किए गए हैं?
आयोजकों ने इसे एक अवसर बताते हुए लोगों से बड़ी संख्या में उपस्थित होने की अपील की है, ताकि गौ सम्मान और संरक्षण के संकल्प को और मजबूत किया जा सके , विशेष बात यह है कि इस आयोजन में किसी भी प्रकार का दान (Donation) नहीं लिया जाएगा। आयोजकों ने इसे पूरी तरह सामाजिक और जनजागरण अभियान बताया है।
निवेदकों द्वारा खरसिया क्षेत्र के नागरिकों से आग्रह किया गया है कि वे कार्यक्रम में शामिल होकर इस अभियान को सफल बनाएं और गौ माता के सम्मान के लिए अपना योगदान दें।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply