खरसिया पुलिस की पहल — एसडीओपी प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में नागरिक सुरक्षा के लिए स्टेशन चौक में लगाया गया हाई-टेक कैमरा

खरसिया पुलिस की पहल — एसडीओपी प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में नागरिक सुरक्षा के लिए स्टेशन चौक में लगाया गया हाई-टेक कैमरा

खरसिया। रायगढ़ पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देश एवं एसडीओपी प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में खरसिया पुलिस ने नागरिक सुरक्षा की दृष्टि से एक नई और सराहनीय पहल की है।हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के सहयोग से आज खरसिया के स्टेशन चौक में अत्याधुनिक डुअल हाई-टेक कैमरा लगाया गया। इस कैमरे की स्थापना का उद्देश्य नगर में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाना तथा सार्वजनिक स्थलों की सतत निगरानी सुनिश्चित करना है।

कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर थाना प्रभारी राजेश जांगड़े, चौकी प्रभारी अमित तिवारी, फाउंडेशन के प्रदेश संरक्षक मनोज गोयल, नगरपालिका उपाध्यक्ष बंटी सोनी ,प्रदेश अध्यक्ष अंकित अग्रवाल, उपाध्यक्ष विन्नी सलूजा, रतन अग्रवाल, हिमांशु अग्रवाल, निलेश अग्रवाल, साहिल शर्मा और राकेश केशरवानी सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

अधिकारियों ने बताया कि यह कैमरा स्टेशन चौक जैसे व्यस्त क्षेत्र में यातायात व्यवस्था और सुरक्षा पर निगरानी रखेगा, साथ ही किसी भी आपराधिक गतिविधि या आपात स्थिति में पुलिस को त्वरित सूचना प्रदान करेगा।

एसडीओपी प्रभात पटेल ने कहा कि— “नगर की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। आधुनिक तकनीक के माध्यम से नागरिकों को सुरक्षित माहौल प्रदान करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।

”हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने भी बताया कि यह मुहिम आगे बढ़ेगी और शहर के अन्य प्रमुख स्थानों पर भी इसी प्रकार के हाई-टेक कैमरे लगाए जाएंगे।

खरसिया पुलिस की इस पहल की नगरवासियों ने सराहना की और इसे “सुरक्षित शहर—सुरक्षित नागरिक” की दिशा में एक उत्कृष्ट कदम बताया।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!