🎯 जो प्रभारी लक्ष्मी नारायण राठौर के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई — खम्हार इंदिरा आवास मोहल्ले से 14 जुआरी गिरफ्तार, नगद ₹20,050 और ताश की गड्डी जब्त
रायगढ़, 21 अक्टूबर। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देशन तथा एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल के सशक्त मार्गदर्शन में चौकी जोबी पुलिस ने जुआ-सट्टा पर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।रात्रि गश्त के दौरान चौकी प्रभारी एएसआई लक्ष्मी राठौर को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम खम्हार के इंदिरा आवास मोहल्ले में ठंडा राम के बोर घर के पास स्ट्रीट लाइट की रोशनी में कुछ लोग 52 पत्ती ताश से रुपये-पैसों का दांव लगाकर “काट पत्ती” नामक जुआ खेल रहे हैं।सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जोबी पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी, जहां से कुल 14 जुआरी रंगे हाथों गिरफ्तार किए गए।
गिरफ्तार आरोपियों में — प्रेम लाल डनसेना (39 वर्ष, बर्रा) सनक दास महंत (42 वर्ष, आमापाली थाना जूटमिल रायगढ़) बलीराम राठिया (50 वर्ष, जोबी)संतराम निषाद (35 वर्ष, जोबी) गोलू कुमार गवेल (26 वर्ष, जोबी) राकेश कुमार गवेल (36 वर्ष, गिनगांव) विष्णु बारा गहंत (30 वर्ष, काफरमार) शशिभूषण गवेल (52 वर्ष, जोगी) जानीक दास महंत (42 वर्ष, काफरमार) कलाराम गवेल (54 वर्ष, जोबी)सिया दास महंत (27 वर्ष, केवाली) कुशल दास महंत (32 वर्ष, काफरमार) भारत लाल गवेल (45 वर्ष, मीनगांव) कृष्णा दास महंत (43 वर्ष, खम्हार)मौके से कुल ₹20,050 नगद, 52 पत्ती ताश की गड्डी और एक प्लास्टिक की चटाई जब्त की गई।सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 के तहत चौकी जोबी, थाना खरसिया में अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई है।
इस उत्कृष्ट कार्रवाई में एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल के कुशल मार्गदर्शन और चौकी प्रभारी एएसआई लक्ष्मी राठौर के नेतृत्व में जोबी पुलिस टीम की सतर्कता व तत्परता सराहनीय रही।उनके प्रयासों से क्षेत्र में जुआ-सट्टा जैसी सामाजिक बुराइयों पर रोक लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।
👉 खरसिया पुलिस की यह कार्रवाई जनहित में सतर्कता और अनुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करती है।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply