वेदांता कंपनी ने मृतक मजदूर के परिजनों को दिया आर्थिक सहयोग — समझौते के बाद मिला आश्वासन
सिंघिताराई स्थित वेदांता कंपनी में हुए मजदूर दाऊ राम यादव की मौत के मामले में कल परिजनों और कंपनी प्रबंधन के बीच समझौता हुआ। इस दौरान समाजसेवी रुक्मणि भारद्वाज की भी अहम भूमिका रही, जो पूरे संघर्ष में मृतक परिवार के साथ रहीं।
समझौते के तहत कंपनी ने मृतक परिवार को 10 लाख रुपये मुआवजे के रूप में और अंत्येष्टि हेतु 50 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की। साथ ही कंपनी ने मृतक की पत्नी को पेंशन देने और उनकी बेटी को 12वीं कक्षा के बाद नौकरी देने का आश्वासन दिया है।
समाजसेवी रुक्मणि भारद्वाज ने बताया कि यह समझौता परिवार के हित में हुआ है और कंपनी ने संवेदनशीलता दिखाते हुए सहयोग किया। उन्होंने कहा कि “मृतक परिवार को अब भविष्य के लिए सुरक्षा और सम्मान मिला है, यह सब संघर्ष और एकजुटता का परिणाम है।”
इसमें डभरा पुलिस प्रशासन एसडीएम तहसीलदार सहित प्रशासनिक अमला भी मौजूद रहा जिन्होने कंपनी एवं परिजन के बीच मुआवजा दिलाने संबंधी समझौता कराने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की ।









NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply