शहीदों की याद में पौधारोपण कार्यक्रम—गांव में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, नम आंखों और गर्व से भरे दिलों ने दी शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि

शहीदों की याद में पौधारोपण कार्यक्रम—गांव में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, नम आंखों और गर्व से भरे दिलों ने दी शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि

बीजापुर। आज बीजापुर जिले के आदर्श कैंप रानी बोदली में एक भावनात्मक और प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें शहीद जवानों की याद में पौधारोपण कर उन्हें नमन किया गया।

यह कार्यक्रम सेनानी IPS राजेश कुकरेजा और SP बीजापुर IPS जितेन्द्र यादव व SDOP अमन लखीसरानी के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। उनके नेतृत्व में कम्पनी कमांडर घनश्याम सिंह, दिमान सिंह राजौरिया सहित जवानों ने पूरे उत्साह और समर्पण भाव से कार्यक्रम को सफल बनाया

इस विशेष आयोजन में शहीद परिवारों, ग्रामीणों, और सुरक्षाबलों के जवानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हर किसी के चेहरे पर एक तरफ अपने प्रियजनों के बिछुड़ने का दर्द था, तो दूसरी ओर इस बात का गर्व भी कि उनके गांव और परिवार का कोई वीर सपूत देश की रक्षा के लिए शहीद हुआ।

कार्यक्रम का माहौल बेहद भावुक और प्रेरणादायक रहा।कार्यक्रम के दौरान शहीद जवानों की याद में उनके नाम से पौधारोपण किया गया। हर पौधा इस बात का प्रतीक बना कि जैसे-जैसे ये पेड़ बढ़ेंगे, वैसे-वैसे शहीदों की यादें और उनका सम्मान भी समाज में और गहराई से जड़ें जमाएगा। ग्रामीणों ने कहा कि ये पौधे आने वाले समय में न सिर्फ छांव देंगे, बल्कि हर किसी को ये याद दिलाएंगे कि हमारी आज़ादी और सुरक्षा के पीछे हमारे वीर जवानों का बलिदान है।

इस मौके पर सी.सी. घनश्याम सिंह ने आदर्श कैंप रानी बोदली में बने शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि “शहीद हमारे समाज के सच्चे नायक हैं। उनका बलिदान हमें सदैव यह प्रेरणा देता है कि देश सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं।” उन्होंने शहीद स्मारक के सामने भी पौधारोपण किया, ताकि शहीदों की स्मृति सदैव हरियाली की तरह जीवित रहे

ग्रामीणों और शहीद परिवारों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समाज में एकता, देशभक्ति और सम्मान की भावना को और मजबूत करते हैं। इस दौरान कई स्थानीय जनप्रतिनिधि, सुरक्षाबल के अधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे।शहीदों के नाम लगाए गए पौधे इस बात का प्रतीक हैं कि चाहे समय कितना भी बीत जाए, देश अपने वीर सपूतों के बलिदान को कभी नहीं भूल सकता।

ये हरियाली अब गांव की पहचान बनेगी — एक ऐसी पहचान जो देशभक्ति, त्याग और गौरव की मिसाल बनकर आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगी।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!