मरवाही के रुमगा में दीपावली पर नहीं जले मजदूरों के चूल्हे — 2024-25 के कार्यों का भुगतान अब तक अधर में, मजदूर जाएंगे लेबर कोर्ट

दीपक गुप्ता रिपोर्ट्स

मरवाही के रुमगा में दीपावली पर नहीं जले मजदूरों के चूल्हे — 2024-25 के कार्यों का भुगतान अब तक अधर में, मजदूर जाएंगे लेबर कोर्ट

जीपीएम।मरवाही वन मंडल के ग्राम रुमगा में इस बार दीपावली का त्योहार मजदूर परिवारों के लिए मायूसी लेकर आया। जहां पूरे क्षेत्र में रोशनी और खुशियों का माहौल था, वहीं रुमगा के कई मजदूरों के घरों में चूल्हे तक नहीं जले। वजह — वन विभाग द्वारा वर्ष 2024-25 में कराए गए कार्यों की मजदूरी का भुगतान अब तक न होना।स्थानीय मजदूरों का कहना है कि उन्होंने विभाग के आदेश पर जंगलों में सफाई, पौधारोपण और रखरखाव का काम किया था, लेकिन लगभग एक वर्ष बीत जाने के बाद भी उन्हें मेहनताना नहीं मिला है। परिणामस्वरूप इन गरीब परिवारों को दीपावली पर फांके की स्थिति झेलनी पड़ी।

मजदूरों ने बताया कि शासन की श्रम नीति स्पष्ट रूप से कहती है — “मजदूर को उसकी मजदूरी पसीना सूखने से पहले दी जानी चाहिए,” परंतु वन विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों ने इस नियम की खुली अनदेखी की है।

अब मजदूरों ने विभाग की इस लापरवाही के खिलाफ आवाज उठाने का निर्णय लिया है। वे लेबर कोर्ट बिलासपुर में शिकायत दर्ज कराने की तैयारी कर रहे हैं।स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द ही मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया, तो वे सामूहिक रूप से आंदोलन करने को भी बाध्य होंगे।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!