गांजा तस्करी पर घरघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई — हुंडई कार से ढाई क्विंटल गांजा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार🚨

🚨गांजा तस्करी पर घरघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई — हुंडई कार से ढाई क्विंटल गांजा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार🚨

➡️ आरोपी से 257 किलो गांजा, कार और मोबाइल जब्त — कुल 58 लाख की संपत्ति जब्त

➡️ आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कठोर कार्रवाई

➡️ साइबर सेल, पूंजीपथरा और यातायात पुलिस की संयुक्त घेराबंदी से मिली बड़ी सफलता

रायगढ़, 31 अक्टूबरपुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन में मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत घरघोड़ा थाना पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है।कल देर शाम घरघोड़ा–लैलूंगा मुख्य मार्ग पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक हुंडई कार से 257.5 किलो गांजा बरामद किया। आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया, जिसकी पहचान संतोष दास पिता बुधराम दास (उम्र 26 वर्ष), निवासी ग्राम चीताबहार, थाना दरिमा, जिला सरगुजा के रूप में हुई।कार की तलाशी लेने पर उसमें 1-1 किलो के कुल 250 पैकेट गांजा पाए गए, जिनकी अनुमानित कीमत 50 लाख रुपये आँकी गई है। इसके साथ ही तस्करी में प्रयुक्त हुंडई कार (CG-29-AS-2077) कीमत लगभग 8 लाख रुपये तथा वीवो मोबाइल फोन कीमत 10 हजार रुपये जब्त किए गए।प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी से पुलिस को तस्करी नेटवर्क से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त हुई हैं, जिनके आधार पर आगे की जांच जारी है।

पुलिस अधीक्षक श्री पटेल ने सीमावर्ती उड़ीसा राज्य से मादक पदार्थों की अवैध आमद को रोकने के लिए सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में डीएसपी ट्रैफिक श्री उत्तम प्रताप सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि एक कार में उड़ीसा से गांजा की खेप लाई जा रही है। सूचना को तत्काल साइबर सेल, थाना घरघोड़ा एवं पूंजीपथरा पुलिस के साथ साझा कर संयुक्त टीम ने रणनीतिक घेराबंदी की।

थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में टीम ने सतर्कता से कार्रवाई करते हुए संदिग्ध कार को रोका और तलाशी में भारी मात्रा में गांजा बरामद किया।आरोपी संतोष दास के खिलाफ थाना अपराध क्रमांक 287/2025 धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस अब तस्करी श्रृंखला से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

🔹जप्त संपत्ति

1. 250 पैकेट गांजा — कुल वजन 257.5 किलोग्राम, अनुमानित कीमत ₹50,00,0002. हुंडई कार (CG-29-AS-2077) — कीमत ₹8,00,0003. वीवो मोबाइल फोन — कीमत ₹10,000

➡️ कुल संपत्ति: ₹58,10,000

🔹आरोपी

संतोष दास पिता बुधराम दास (उम्र 26 वर्ष)निवासी — ग्राम चीताबहार, थाना दरिमा, जिला सरगुजा-

कार्रवाई में शामिल अधिकारी-कर्मचारी

इस सफलता में डीएसपी साइबर सेल अनिल विश्वकर्मा, डीएसपी ट्रैफिक उत्तम प्रताप सिंह, तथा थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

टीम में एएसआई खेमराज पटेल, प्रधान आरक्षक पारसमणी बेहरा, अरविंद पटनायक, आरक्षक हरीश पटेल, उधो पटेल, प्रदीप तिग्गा, भानु प्रताप चंद्रा, दिनेश सिदार, बसंत तिर्की, एवं पूंजीपथरा, साइबर सेल व यातायात पुलिस के एएसआई राजेन्द्र पटेल, प्रधान आरक्षक जितेन्द्र जोशी, आरक्षक दिनेश डनसेना और झसपाल शर्मा का विशेष योगदान रहा।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!