💥 कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई — लक्ष्मीपुर से महिला आरोपी गिरफ्तार, 3 किलो गांजा बरामद
रायगढ़, 2 नवंबर। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन और नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस ने शहर के लक्ष्मीपुर क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आरोपी के पास से 3 किलोग्राम गांजा (कीमत ₹36,000) और एक मोबाइल फोन (कीमत ₹5,000) जब्त किया है।थाना प्रभारी निरीक्षक सुखनंदन पटेल को मुखबिर से सूचना मिली थी कि लक्ष्मीपुर निवासी आशा सोनी पति गोविंद सोनी (उम्र 32 वर्ष) अपने घर में अवैध रूप से गांजा रखकर बिक्री कर रही है।
सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए उप निरीक्षक ऐनु कुमार देवांगन के नेतृत्व में टीम गठित कर लक्ष्मीपुर स्थित मकान में रेड की गई।तलाशी में तीन पैकेटों में रखा कुल 3 किलो गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में महिला ने बताया कि यह गांजा उसे एक परिचित व्यक्ति द्वारा बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया था, जिससे वह मोबाइल के माध्यम से संपर्क करती थी।कोतवाली पुलिस ने आरोपिया के विरुद्ध अपराध क्रमांक 567/2025, धारा 20(बी), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
इस कार्रवाई में आरक्षक मनोज पटनायक, उत्तम सारथी, कमलेश यादव, गणेश पैकरा तथा महिला आरक्षक राधा टोप्पो की सक्रिय भूमिका रही।
थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल ने कहा—> “पुलिस मादक पदार्थों के अवैध व्यापार पर सख्त निगरानी रखे हुए है। समाज में नशे के प्रसार को रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।”
इस कार्रवाई से स्थानीय नागरिकों में पुलिस के प्रति विश्वास और सुरक्षा की भावना और मजबूत हुई है।













Leave a Reply