खरसिया के खड़गांव में गूंजा जनजागरूकता का संदेश!

🌟 खरसिया के खड़गांव में गूंजा जनजागरूकता का संदेश!

छत्तीसगढ़ रजत जयंती पर हुआ साइबर एवं नशा मुक्ति अभियान — लोगों ने लिया “नशामुक्त गांव – सुरक्षित समाज” का संकल्प

खरसिया (रायगढ़)।छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आज दिनांक 03 नवम्बर 2025 को ग्राम खड़गांव में भव्य रूप से साइबर जनजागरूकता अभियान एवं नशा मुक्ति अभियान का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर जिला पंचायत रायगढ़ की अध्यक्ष श्रीमति शिखा रविन्द्र गवेल तथा जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रविन्द्र प्रकाश गवेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ पूजा-अर्चना के साथ किया गया। गवेल दंपति ने बरगढ़ खोला आंचल मातृभूमि और स्थानीय देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त कर आयोजन की शुरुआत की।उन्होंने अपने संबोधन में वर्तमान समाज में बढ़ते साइबर अपराधों और शराब सेवन से हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त की।

“शराब के सेवन से मृत्यु दर दिन-ब-दिन बढ़ रही है, इसे रोकना बेहद आवश्यक है। युवाओं को साइबर फ्रॉड से सावधान रहना चाहिए, क्योंकि आज का युवा वर्ग सबसे अधिक इसका शिकार बन रहा है।”

रविन्द्र प्रकाश गवेल , प्रतिनिधि जिला पंचायत अध्यक्ष रायगढ़ गवेल ने आगे कहा कि गांवों में अवैध शराब बिक्री पर पूर्ण रूप से रोक लगाने के लिए समाज को एकजुट होकर काम करना होगा।इस मौके पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और नशामुक्त एवं जागरूक समाज की दिशा में संकल्प लिया।

🌿 कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य अतिथिगण:

दिव्यांग पटेल — पुलिस अधीक्षक, रायगढ़ ,प्रवीण तिवारी — एसडीएम खरसिया , प्रभात पटेल एसडीओपी खरसिया ,राजेश जांगड़े — थाना प्रभारी, खरसिया ,श्रीमति रामकुमारी राठिया — जनपद अध्यक्ष, खरसिया, कन्हैया राठिया — पूर्व जोबी मंडल अध्यक्ष भूपेन्द्र वर्मा — जिला कार्य समिति सदस्य छेदूराम राठिया — जोबी मंडल अध्यक्ष डॉ. हितेश गवेल — जनपद उपाध्यक्ष, खरसिया, बजरंग सिदार, श्रीमति राजकुमारी राठिया (सरपंच, ग्राम पंचायत केवाली)श्रीमति भानमती राठिया (उपसरपंच, केवाली)तथा बरगढ़ खोला आंचल क्षेत्र सहित आसपास के सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

💬 अभियान का संदेश:इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य था —

✔️ आम नागरिकों को साइबर अपराधों से सचेत करना

✔️ समाज में नशा मुक्त वातावरण का निर्माण करना

✔️ और युवाओं को स्वस्थ व जागरूक जीवनशैली की ओर प्रेरित करना

कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थित लोगों द्वारा यह संकल्प लेते हुए किया गया कि — “हम अपने गांवों को नशा मुक्त और सुरक्षित बनाएंगे, और हर नागरिक को साइबर अपराधों से बचाने के लिए जागरूक करेंगे।”🌸 रिपोर्ट: NKB National News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!