“वंदे मातरम” के 150 वर्ष पूरे — रायगढ़ पुलिस ने राष्ट्रगीत के सामूहिक गायन से जताया गौरव
रायगढ़, 7 नवंबर। राष्ट्रगीत “वंदे मातरम” के 150 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर आज रायगढ़ जिला पुलिस द्वारा विशेष आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय सहित सभी थाना एवं चौकियों में एक साथ राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन कर पुलिसकर्मियों ने देशभक्ति और एकता का संदेश दिया।
बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय की इस अमर रचना के सम्मान में देशभर में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, उसी क्रम में रायगढ़ जिला पुलिस ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एलईडी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश प्रसारित किया गया। इसके बाद सभी अधिकारी और कर्मचारी एक स्वर में “वंदे मातरम” गाते हुए देशप्रेम की भावना में सराबोर हो उठे।
इस मौके पर पुलिस उप अधीक्षक साधना सिंह, रक्षित निरीक्षक अमित सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
जिले के सभी थाना और चौकियों में भी सामूहिक गायन का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय गौरव से ओतप्रोत यह अभियान आगामी एक वर्ष तक विभिन्न स्वरूपों में जारी रहेगा।
७ नवंबर से आरंभ इस वर्षभर चलने वाले कार्यक्रम के तहत पूरे जिले में राष्ट्रगीत से जुड़ी सांस्कृतिक, प्रेरणादायी और जनजागरण गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगे।







NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply