बरगढ़ खोला में नशे के खिलाफ बहने लगी जागरूकता की हवाएं

बरगढ़ खोला में नशे के खिलाफ बहने लगी जागरूकता की हवाएं

जोबी पुलिस की पहल से गांव-गांव में नशामुक्ति अभियान ने पकड़ी रफ्तार

रायगढ़/खरसिया। शासन की मंशा के अनुरूप रायगढ़ जिले में नशामुक्त समाज की दिशा में चलाए जा रहे अभियान को अब ज़मीनी रूप मिल रहा है। पुलिस अधीक्षक रायगढ़ के कुशल मार्गदर्शन और पुलिस अनुविभागीय अधिकारी खरसिया के नेतृत्व में नशा विरोधी मुहिम ने वनांचल क्षेत्रों में नई चेतना जगाई है। इसी कड़ी में बरगढ़ खोला क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम खडगांव से आरंभ हुआ यह अभियान अब आसपास के गांवों तक फैल चुका है।

पुलिस चौकी जोबी के प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक लक्ष्मी नारायण राठौर के नेतृत्व में टीम लगातार गांव-गांव जाकर नशा के दुष्प्रभावों पर लोगों को जागरूक कर रही है। उन्होंने अपने सहयोगी जवानों के साथ मिलकर महिला समितियों का गठन किया है, जो ग्रामीणों में नशा के खिलाफ जनचेतना फैलाने में अहम भूमिका निभा रही हैं।

महिला समितियों द्वारा संचालित यह मुहिम अब जनआंदोलन का रूप ले चुकी है। ग्राम गोरपार, कसाईपाली, खम्हार और गाडापाली जैसे गांवों में लोग नशे से दूरी बना रहे हैं और नशामुक्त समाज की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं। यह पहल पुलिस प्रशासन और महिला शक्ति के संयुक्त प्रयासों से संभव हो सकी है।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक रायगढ़ एवं जिला पंचायत अध्यक्ष रायगढ़ के संयुक्त मार्गदर्शन में वनांचल ग्राम खडगांव में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जहां से नशा मुक्त अभियान की औपचारिक शुरुआत की गई। इस कार्यक्रम के बाद से पूरे क्षेत्र में नशा विरोधी माहौल बन गया है और पुलिस तथा ग्रामीण एक साथ मिलकर नशे के सौदागरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहे हैं।

पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई – आरोपी से 15 लीटर कच्ची शराब जब्त

दिनांक 07 नवंबर 2025 को पुलिस चौकी जोबी की टीम ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए गांव कोठी कुंडा में दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने शिवकुमारी राठिया पति नरसिंह (उम्र 40 वर्ष) निवासी कोठी कुंडा के कब्जे से 15 लीटर कच्ची महुआ शराब और भारी मात्रा में महुआ लहान बरामद किया। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।

इस कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक एल. एन. राठौर, प्रधान आरक्षक दशरथ लाल सिदार, आरक्षक चंद्रशेखर लोधा सहित पूरी पुलिस टीम ने सराहनीय भूमिका निभाई।

महिला समितियों की भूमिका बनी प्रेरणा का स्रोत नशामुक्ति के इस अभियान में महिलाओं की भागीदारी उल्लेखनीय रही है। गांव की महिला समितियां अब अपने परिवारों और समाज को नशे की बुराइयों से बचाने की जिम्मेदारी उठा रही हैं। महिलाएं नशे के खिलाफ जनजागरूकता रैलियां निकाल रही हैं, नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर रही हैं और लोगों से नशा छोड़ने की अपील कर रही हैं।पुलिस और महिला समितियों की इस संयुक्त पहल से अब बरगढ़ खोला क्षेत्र में नई सामाजिक चेतना का संचार हो रहा है। ग्रामीणों के बीच यह विश्वास बढ़ा है कि नशा छोड़कर ही स्वस्थ और सशक्त समाज की नींव रखी जा सकती है।“

नशा मुक्त समाज हमारा संकल्प”पुलिस प्रशासन का कहना है कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी कीमत पर नशे का कारोबार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नशे के सौदागरों पर कड़ी नज़र रखी जा रही है और उन्हें कानून के दायरे में लाकर जेल की हवा खिलाई जा रही है।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!