राष्ट्र निर्माण में भागीदारी का अवसर, मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के दौरान आज चपले मंडल की SIR की कार्यशाला संपन्न
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रवाद और लोकतंत्र की सशक्त धारा को आगे बढ़ाने वाली भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार द्वारा देशभर में निर्वाचन मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में भाजपा जिला के खरसिया विधानसभा अंतर्गत चपले मंडल के सभी BLA 2 को इस जनहितकारी प्रक्रिया से जोड़ने और इसके तकनीकी पहलुओं से अवगत कराने के उद्देश्य से एक कार्यशाला का आयोजन चपले के सामुदायिक भवन में किया गया।
कार्यशाला में मुख्य प्रवक्ता के रूप में खरसिया नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रविंद्र गबेल ,खरसिया विधानसभा के प्रत्याशी रहे महेश साहू ,जिला पंचायत सदस्य सतबाई छोटेलाल पटेल,जिला कोषाध्यक्ष सनत नायक ,पूर्व मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम पटेल,सेतराम पटेल ,महामंत्री द्वय देवी नाथ पटेल लकेश्वर चौहान,एवं चपले मंडल कार्यक्रम की प्रभारी रहे मधुलता पटेल, जिनका मंडल के कार्यकर्ताओं ने पुष्पमाला से स्वागत कर कार्यक्रम को गति प्रदान किये !
कार्यक्रम का संचालन पूर्व महामंत्री खेम साहू ने किया
इस कार्यक्रम मे आए समस्त कार्यकर्ताओं एवं मंडल पदाधिकारी को मंडल अध्यक्ष पवन पटेल ने आभार व्यक्त किया किया
सक्रिय मतदाता ही लोकतंत्र की पहचान —


सभी वक्ताओं के द्वारा अपने-अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार पारदर्शी, सशक्त और सहभागी लोकतंत्र की दिशा में कार्य कर रही है। मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान यह सुनिश्चित करेगा कि कोई भी पात्र नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न रहे। यह अभियान केवल संगठनात्मक नहीं, बल्कि लोकतंत्र के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता को इस अभियान में पूरी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण से जुड़कर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।














Leave a Reply