खरसिया में नए गोधामों की स्थापना हेतु पूर्व गौठानों का निरीक्षण — संयुक्त टीम ने तैयार की रिपोर्ट


खरसिया में नए गोधामों की स्थापना हेतु पूर्व गौठानों का निरीक्षण — संयुक्त टीम ने तैयार की रिपोर्ट

गौसेवा आयोग के निर्देशानुसार खरसिया क्षेत्र में प्रस्तावित नए गोधामों के संचालन हेतु पूर्व में स्थापित गौठानों का निरीक्षण किया गया।


विगत 11 नवंबर को इस कार्य के लिए गठित संयुक्त टीम में अनुविभागीय अधिकारी खरसिया प्रवीण तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रविंद्र गवेल, जनपद उपाध्यक्ष डॉ. हितेश गवेल एवं पशु चिकित्सा विभाग के डॉ. दिलीप पटेल सम्मिलित थे।

टीम द्वारा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में स्थित गौठानों का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गौवंश की स्थिति, संरचना की उपयोगिता, उपलब्ध संसाधन एवं देखभाल की व्यवस्था का मूल्यांकन कर एक संयुक्त जांच प्रतिवेदन तैयार किया गया।

यह रिपोर्ट आगामी दिनों में नए गोधामों की स्थापना और संचालन व्यवस्था को सुचारू बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।


गौसेवा के इस प्रयास से क्षेत्र में गौसंवर्धन और ग्रामीण आत्मनिर्भरता को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।


NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!