🌺 ग्राम पंचायत पासिद में परंपरागत उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ गौरा–गौरी पूजन
नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल रहे मुख्य अतिथि, राउत नाचा के साथ हुआ भव्य स्वागत
सक्ति। ग्राम पंचायत पासिद में परंपरा, आस्था और उमंग का संगम देखने को मिला, जहाँ पूरे उत्साह के साथ गौरा–गौरी पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल शामिल हुए।ग्रामवासियों ने पारंपरिक वेशभूषा में राउत नाचा प्रस्तुत कर अतिथियों का भव्य स्वागत किया। पूरे गाँव में उल्लास का माहौल बना रहा।
कार्यक्रम में सोनू कुरैशी, राहुल अग्रवाल, कालू रघुनाथ, शुभम अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
नगर पालिका अध्यक्ष अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा —> “ऐसे पारंपरिक आयोजन हमारे समाज में आपसी भाईचारा, सांस्कृतिक एकता और सौहार्द बनाए रखने का सशक्त माध्यम हैं।”
ग्रामवासियों ने भी कहा कि इस प्रकार के धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन गाँव के वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा भरते हैं और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ने का अवसर प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम में हुलास केवट, झीटू बरेठ, विजय बरेठ, नारायण राठौर, खेम राठौर, अस्सी कुमार, हेम प्रकाश राठौर, दिनेश राठौर, शेखर राठौर सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।


NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply