जानकी कॉलेज और गार्जियन एंड गाइड स्कूल में जोश और उमंग के साथ मनाया गया वार्षिक खेलकूद उत्सव 2025
मुख्य अतिथि रहीं जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविन्द्र गवेल, नशा मुक्ति की दिलाई शपथ
रायगढ़।
शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ से संबद्ध जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन एवं गार्जियन एंड गाइड इंग्लिश मीडियम स्कूल धनुहारडेरा के संयुक्त तत्वावधान में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता “स्पोर्ट्स डे 2025” का भव्य आयोजन 13 नवंबर 2025 को किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविन्द्र गवेल तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में रविन्द्र गवेल, उप संचालक समाज कल्याण विभाग शिवशंकर पांडेय, कार्यपालिक कलाकार सुशील कुमार सिंह एवं नवरत्न बिंझवार उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता चेयरमैन शिरीष सारडा और डायरेक्टर श्रीमती तृप्ति अग्रवाल ने की।
दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ शुभारंभ
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की आराधना एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुई। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. गजेंद्र चक्रधारी, चेयरमैन शिरीष सारडा, डायरेक्टर श्रीमती तृप्ति अग्रवाल सहित सभी गणमान्य अतिथि मंच पर उपस्थित थे।
प्राचार्य डॉ. चक्रधारी ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि “खेलकूद से तन और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं, यह विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का माध्यम है।”
खेल भावना ही असली जीत – तृप्ति अग्रवाल
डायरेक्टर श्रीमती तृप्ति अग्रवाल ने कहा कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में छिपी खेल प्रतिभा को निखारना और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करना है।
चेयरमैन शिरीष सारडा ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, “जीत और हार से ऊपर उठकर खेल भावना से खेलना ही असली सफलता है।”
नशा मुक्ति पर शपथ – शिखा गवेल
मुख्य अतिथि श्रीमती शिखा रविन्द्र गवेल ने अपने उद्बोधन में खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि खेल अनुशासन, एकता और आत्मविश्वास सिखाते हैं।
साथ ही उन्होंने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और अतिथियों को नशामुक्त समाज की दिशा में कार्य करने की शपथ दिलाई।
उन्होंने कहा, “युवा पीढ़ी ही देश का भविष्य है, उन्हें नशे से दूर रहकर शिक्षा और खेल के माध्यम से जीवन में ऊँचाइयाँ प्राप्त करनी चाहिए।”
सम्मान और उत्साह का संगम
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों का सम्मान स्मृति चिन्ह देकर किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि ने फीता काटकर वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विविध खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ भाग लिया। निर्णायक के रूप में श्री नरेंद्र प्रधान और श्री दिनेश पटेल ने अपनी भूमिका निभाई।
कार्यक्रम का संचालन प्रो. सीताराम कैवर्त्य ने किया।
बाल दिवस पर मस्ती की पाठशाला
उल्लेखनीय है कि 14 नवंबर को बाल दिवस के अवसर पर “मस्ती की पाठशाला उत्सव” का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम और बच्चों के लिए मनोरंजक गतिविधियाँ होंगी।
अंत में प्राचार्य डॉ. गजेंद्र चक्रधारी ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, स्टाफ और विद्यार्थियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम में स्कूल और कॉलेज के सैकड़ों विद्यार्थी, अभिभावक और शिक्षक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
खेलकूद प्रतियोगिता को सफल बनाने में सभी शिक्षकों और कर्मचारियों की भूमिका सराहनीय रही।





















Leave a Reply