अडानी कंपनी द्वारा सड़क निर्माण न किए जाने पर ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

🚨 अडानी कंपनी द्वारा सड़क निर्माण न किए जाने पर ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

खरसिया रिपोर्ट —खरसिया तहसील के ग्राम भालूनारा चौक से रॉबर्टसन रेलवे स्टेशन तक सड़क निर्माण की मांग अब उग्र रूप लेने लगी है। अडानी कंपनी के भारी वाहनों की लगातार आवाजाही से यह मार्ग बुरी तरह जर्जर हो चुका है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों को रोजाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्राम भालूनारा चौक से नवागांव, पामगढ़ चौक, छोटेडूमरपाली, बड़ेडूमरपाली व अंबेडकर नगर होते हुए रॉबर्टसन स्टेशन तक अडानी कंपनी के सैकड़ों ट्रक प्रतिदिन कोयला ढोते हैं। इन वाहनों के लगातार दबाव से सड़क जगह-जगह धंस चुकी है, और धूल-मिट्टी के कारण लोगों का चलना भी मुश्किल हो गया है।

ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने 9 जून 2025 को नवागांव चौक में शांतिपूर्ण आंदोलन कर अपनी मांग रखी थी। उस समय अडानी कंपनी के अधिकारियों ने अक्टूबर माह में नई सड़क बनाने का आश्वासन दिया था। ग्रामीणों ने कंपनी पर भरोसा जताते हुए आंदोलन स्थगित कर दिया था, लेकिन अब न तो सड़क बनी, न वादा निभाया गया।

ग्रामीणों का अल्टीमेटम —ग्रामीणों ने 10 नवंबर 2025 को एसडीएम खरसिया को लिखित आवेदन सौंपकर चेतावनी दी है कि यदि 10 दिनों के भीतर सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया, तो वे फिर से आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।

ग्रामीणों का साफ कहना है — “हमने वादा निभाया, अब बारी कंपनी की है। सड़क नहीं बनेगी तो हम सड़कों पर उतरेंगे!”ग्रामीणों ने यह भी स्पष्ट किया है कि आगामी आंदोलन की पूरी जिम्मेदारी अडानी कंपनी की होगी।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!