खरसिया सिविल अस्पताल में तीन पेइंग वार्डों का जीर्णोद्धार, स्वास्थ्य सुविधाओं में बड़ा सुधार
खरसिया।आज खरसिया सिविल अस्पताल में सर्वसुविधा युक्त तीन पेइंग वार्डों का जीर्णोद्धार कर शुभारंभ किया गया। नई व्यवस्था के साथ अब क्षेत्रवासियों को और बेहतर, सुलभ तथा गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध होंगी।
जीर्णोद्धार कार्य में लायंस क्लब, रोटरी क्लब, मारवाड़ी युवा मंच, एवं अन्य सामाजिक संगठनों का विशेष योगदान रहा। इन संगठनों ने मिलकर अस्पताल में एसी, सोफा, टीवी, रँग-रोगन तथा साफ-सफाई सहित आवश्यक व्यवस्थाएँ करवाईं, जिससे विशेषकर प्रेग्नेंट महिलाओं को संक्रमण से सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण मिल सके।
खरसिया सिविल अस्पताल में सुविधाओं का विस्तार, सामाजिक संगठनों व प्रशासन की संयुक्त पहल
SDM प्रवीण तिवारी के खरसिया आने के बाद से शहर एवं सिविल अस्पताल में कई सकारात्मक बदलाव स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं।नगरपालिका अध्यक्ष कमल गर्ग, उपाध्यक्ष बंटी सोनी, डॉक्टर प्रभारी विक्रम राठिया, नगरपालिका मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा, संजय अग्रवाल, विनी सलूजा, शुभम गर्ग, महेश साहू जिला मंत्री, डॉक्टर दिलेश्वर पटेल सहित अनेक जनप्रतिनिधि और सामाजिक पदाधिकारी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
अस्पताल विकास के लिए 25 लाख की स्वीकृति का प्रस्ताव
नगरपालिका अध्यक्ष ने बताया कि अस्पताल के विकास के लिए DMF फंड से 25 लाख रुपये की माँग कलेक्टर से की गई है, जिसे स्वीकृत करने का आश्वासन कलेक्टर द्वारा दिया गया है। आगामी समय में डॉक्टरों, नर्सों और स्टाफ की व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा।
ऑपरेशन और डिलीवरी में बड़ी बढ़ोतरी
अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं में लगातार सुधार हुआ है—पहले जहाँ महीने में मात्र 3–4 ऑपरेशन होते थे,अब 50 से अधिक ऑपरेशन सफलतापूर्वक किए जा रहे हैं।पहले 32 डिलीवरी होती थीं,अब लगभग 90 डिलीवरी हर महीने होने लगी हैं।यह बढ़ती संख्या अस्पताल की सुधरती सुविधाओं और विश्वसनीयता का प्रमाण है।
अन्य व्यवस्थाओं पर भी चर्चा कार्यक्रम के दौरान कई आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा हुई—भोजन व्यवस्था को और मजबूत करने की बात साइकिल स्टैंड निर्माण जीवनदीप समिति कार्यालय का उद्घाटन एसी युक्त जीवनदीप समिति कक्ष का शुभारंभ एक महीने के भीतर सभी व्यवस्थाएँ पूरी करने का आश्वासन साथ ही शिक्षा संस्थानों की स्थिति सुधारने, शहर में ट्रैफिक मैनेजमेंट और पार्किंग व्यवस्था को बेहतर बनाने हेतु SDM व SDOP को प्रस्ताव दिए गए।
नगरपालिका अध्यक्ष ने बताया कि पुराने SDM बंगले परिसर में फ्रूट मार्केट बनाने तथा शहर के तालाबों की सफाई व सौंदर्यीकरण का कार्य भी शुरू करने पर चर्चा हुई।



नागरिकों से सहयोग की अपील
सभी सामाजिक संगठनों के अमूल्य योगदान के लिए सिविल अस्पताल प्रबंधन ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि—“आप सभी के सहयोग से ही खरसिया सिविल हॉस्पिटल निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर है। आइए, मिलकर खरसिया की स्वास्थ्य व्यवस्था को और सशक्त बनाएं।”









NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply