रायगढ़ में निष्क्रिय खातों की खोज तेज, आपकी भूली पूंजी अब लौटेगी आपके पास‘आपकी पूंजी, आपका अधिकार’ अभियान को मिली रफ्तार

रायगढ़ में निष्क्रिय खातों की खोज तेज, आपकी भूली पूंजी अब लौटेगी आपके पास‘आपकी पूंजी, आपका अधिकार’ अभियान को मिली रफ्तार

रायगढ़, 16 नवम्बर 2025प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देशभर में चलाए जा रहे “आपकी पूंजी, आपका अधिकार” अभियान को रायगढ़ जिले में विशेष गति मिल रही है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और प्रदेश के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी की सक्रिय पहल के कारण जिले में निष्क्रिय खातों की पहचान और सक्रियण प्रक्रिया को मिशन मोड में आगे बढ़ाया जा रहा है।अभियान के तहत उन नागरिकों को उनकी भूली-बिसरी वित्तीय संपत्तियाँ लौटाने का प्रयास किया जा रहा है, जिनमें—निष्क्रिय बैंक खाते परिपक्व बीमा पॉलिसियाँ भूले हुए म्यूचुअल फंडशेयर बाज़ार से जुड़ी अनक्लेम्ड राशियाँ शामिल हैं।

अक्टूबर से दिसंबर 2025 तक चलने वाले इस विशेष अभियान में जागरूकता, क्षेत्रीय पहुँच और त्वरित निस्तारण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। वित्तीय सेवा विभाग के निर्देश पर बैंक, बीमा कंपनियाँ और स्टॉक एक्सचेंज संस्थान इसे सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहे हैं।

कलेक्टर कार्यालय में विशेष शिविर, 50 से अधिक सरकारी निष्क्रिय खातों के फॉर्म सौंपे गए

कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर कलेक्टर कार्यालय रायगढ़ में विशेष शिविर आयोजित किया गया। इसमें लीड बैंक मैनेजर कमल किशोर सिंह, ट्रेजरी ऑफिसर चंद्रपाल सिंह ठाकुर, एसबीआई के मुख्य प्रबंधक क्षितेश्वर पटेल, बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य प्रबंधक जय प्रकाश तिवारी समेत जिले के विभिन्न बैंक प्रबंधक उपस्थित रहे।

शिविर में✔ 50 से अधिक सरकारी निष्क्रिय खातों के सक्रियण फॉर्म विभाग प्रमुखों को सौंपे गए।

ताकि संबंधित जमा राशि का शीघ्र दावा कराया जा सके।अगला विशेष शिविर 19 नवंबर 2025 को आयोजित किया जाएगा।

रायगढ़ में बड़ी संख्या में निष्क्रिय खाते – अब मिलेगा वास्तविक हकदारों को लाभ

जिले में ऐसे अनेक खाते वर्षों से निष्क्रिय पड़े हैं—सरकारी विभागों के पुराने खाते स्कूल-कॉलेज, पंचायत, बीडीओ-सीईओ के खाते विभिन्न योजनाओं के तहत खोले गए खाते व्यक्तिगत बैंक, बीमा और म्यूचुअल फंड निवेश आरबीआई के नियमों के अनुसार 10 वर्ष तक निष्क्रिय रहने वाली राशि जमाकर्ता शिक्षा एवं जागरूकता निधि (DEAF) में स्थानांतरित कर दी जाती है, जिसे✔ KYC दस्तावेज✔ दावा आवेदन के माध्यम से पुनः प्राप्त किया जा सकता है।कई बार खाताधारक के निधन, पते में बदलाव, उत्तराधिकारियों को जानकारी न होने या पॉलिसी मैच्योर होने के बाद परित्याग की स्थिति बन जाती है। ऐसे मामलों में यह अभियान बेहद महत्वपूर्ण सिद्ध हो रहा है।

निष्क्रिय खातों को सक्रिय कराने का सुनहरा अवसर—19 नवंबर को विशेष शिविर

14 नवंबर के सफल शिविर के बाद अब अगला विशेष शिविर 19 नवंबर 2025 को कलेक्टर कार्यालय रायगढ़ में आयोजित होगा।

सभी विभागों, संस्थाओं और खाताधारकों से अपील—

➡ अपने निष्क्रिय खातों का पूरा ब्यौरा लेकर उपस्थित हों

➡ लंबित राशि, बीमा क्लेम और निवेश की राशि का दावा आसानी से करा सकेंगे

यह अभियान उन सभी के लिए वरदान साबित हो रहा है जिनकी मेहनत की कमाई वर्षों से निष्क्रिय खातों में अटकी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!