नगर पालिका सक्ती ने कॉलेज परिसर में चल रहे अवैध निर्माण पर लगाई रोक, नोटिस जारी

नगर पालिका सक्ती ने कॉलेज परिसर में चल रहे अवैध निर्माण पर लगाई रोक, नोटिस जारी

सक्ती, 17 नवंबर 2025।नगर पालिका परिषद सक्ती ने पं. जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय सक्ती के समीप स्थित नगरपालिका की भूमि पर हो रहे कथित अवैध निर्माण कार्य को तत्काल प्रभाव से रोक दिया है। इस संबंध में नगरपालिका प्रशासन ने महाविद्यालय प्राचार्य को नोटिस जारी कर निर्माण बंद करने के निर्देश दिए हैं।

नगरपालिका के अनुसार, कॉलेज से सटी उनकी स्वामित्व वाली भूमि पर बिना अनुमति निर्माण सामग्री रखकर निर्माण कार्य किया जा रहा था। अधिनियम की धारा 187 का हवाला देते हुए नोटिस में कहा गया है कि यह कार्य पूरी तरह अवैध है और तत्काल हटाया जाना आवश्यक है।नोटिस में साफ लिखा है कि यदि निर्माण कार्य तुरंत बंद नहीं किया गया और सामग्री नहीं हटाई गई, तो नगरपालिका स्थिति में एकतरफा कार्रवाई करेगी, जिसकी जिम्मेदारी पूर्णतः संबंधित पक्ष की होगी।

नगरपालिका ने इस मामले की प्रति कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार और थाना प्रभारी सक्ती को भी प्रेषित की है, जिससे आगे की वैधानिक कार्रवाई में प्रशासनिक समन्वय सुनिश्चित हो सके।मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने हस्ताक्षरित नोटिस में कहा है कि सार्वजनिक भूमि पर अनधिकृत कब्जा या निर्माण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!