खरसिया में बड़ा सड़क हादसा: सदभावना पैसेंजर बस और ट्रेलर में भीषण भिड़ंत — लगभग 35 सवार, 8 घायल, कंडक्टर की मौत…

खरसिया में बड़ा सड़क हादसा: सादभावना पैसेंजर बस और ट्रेलर में भीषण भिड़ंत — लगभग 35 सवार, 8 घायल, कंडक्टर की मौत…

खरसिया पुलिस–प्रशासन की तत्परता से कई जानें बचीं

खरसिया | आज सुबह खरसिया क्षेत्र में सदभावना पैसेंजर बस और एक तेज रफ्तार ट्रेलर के बीच जोरदार टक्कर से बड़ा हादसा हो गया। मदनपुर से आ रही बस में करीब 35 यात्री सवार थे। सामने से आ रहे ट्रेलर से बस की आमने-सामने भिड़ंत इतनी शक्तिशाली थी कि बस के फ्रंट हिस्से के शीशे पूरी तरह चकनाचूर हो गए और अंदर बैठे लोग बुरी तरह झटके से उछल गए।

8 यात्री घायल — बच्ची गंभीर, बस कंडक्टर ने तोड़ा दम

हादसे में 8 लोग घायल हुए हैं। इनमें एक छोटी बच्ची का पैर फ्रैक्चर हुआ और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इलाज जारी है।

सबसे दुखद मामला बस के कंडक्टर मोहम्मद अनीश (निवासी पठान पारा, खरसिया) का रहा। गंभीर चोटों के कारण उन्हें तुरंत रायगढ़ के एपेक्स हॉस्पिटल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस की बड़ी भूमिका — त्वरित एक्शन, समय पर बचाई गई कई जानें

हादसे की सूचना मिलते ही खरसिया पुलिस ने स्थिति को संभालने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।पुलिस की तत्परता इस प्रकार रही SDOP प्रभात पटेल,TI राजेश जांगड़े,सब इंस्पेक्टर अमरनाथ शुक्ला,और पूरी पुलिस टीम कुछ ही मिनटों में मौके पर पहुंच गई।उन्होंने तुरंत सड़क पर ट्रैफिक को नियंत्रित करते हुए राहत कार्य शुरू करवाए। पुलिस ने खुद घायलों को स्ट्रेचर पर उठाकर एम्बुलेंस तक पहुंचाया और तत्काल सिविल अस्पताल भेजा, जिससे कई गंभीर घायलों की जान बच सकी।ट्रेलर चालक को घटना स्थल से ही गिरफ्तार कर लिया गया।ट्रेलर को जप्त कर कब्जे में लिया गया।रिकॉर्डिंग, पंचनामा और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान तुरंत लिए गए, जिससे जांच में तेजी आई।पुलिस की फुर्ती और मौके की जिम्मेदारी के चलते स्थिति नियंत्रित रही और भीड़ को भी शांत रखा गया।

स्थानीय लोगों ने और नगर के युवा रजत शर्मा भी मौके पर मौजूद थे जिन्होंने बस पलटने के बाद उसमें दबे लोगों को निकालने में पुलिस की सहायता की और इनका योगदान भी अमूल्य रहा

अस्पताल में प्रशासन सक्रिय — SDM मौके पर लौटे, घायलों को मिलने पहुँचे

घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम प्रवीण तिवारी, जो रायगढ़ में मीटिंग के लिए निकले थे, तुरंत खरसिया लौट आए।अस्पताल पहुंचकर उन्होंने—सभी घायलों का हाल जाना ,डॉक्टरों से इलाज की जानकारी लीइलाज में किसी प्रकार की कोताही न बरतने का निर्देश दिया गंभीर घायलों को आवश्यक मदद दिलाई अस्पताल में तहसीलदार, नायब तहसीलदार मोनल साई, काजल अग्रवाल सहित प्रशासन की पूरी टीम मौजूद रही।सिविल अस्पताल खरसिया में डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ लगातार घायलों के इलाज में लगे हुए हैं।

फिलहाल सभी घायलों का इलाज जारी — प्रशासन व पुलिस लगातार मॉनिटरिंग में

oplus_0
oplus_0
oplus_0

हादसे के बाद पूरे मामले में पुलिस और प्रशासन की तेज कार्रवाई से राहत मिली है। परिवारों में चिंता का माहौल है लेकिन अस्पताल में लगातार उपचार जारी है।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि घायलों के इलाज में कोई कमी नहीं रहेगी और दोषी चालक पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

oplus_0
oplus_0
oplus_0
oplus_0
oplus_0

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!