खैरपाली डबल मर्डर का खुलासा : खरसिया पुलिस की रिकॉर्ड टाइम में कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा

खैरपाली डबल मर्डर का खुलासा : खरसिया पुलिस की रिकॉर्ड टाइम में कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा

रायगढ़, 19 नवंबर। खैरपाली गांव में हुई सनसनीखेज डबल मर्डर वारदात को खरसिया पुलिस ने मात्र कुछ ही घंटों में सुलझाते हुए अपनी मुस्तैदी और प्रोफेशनलिज़्म का शानदार उदाहरण पेश किया है।

मंगलवार शाम सूचना मिलते ही एसडीओपी प्रभात कुमार पटेल, थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े, एफएसएल टीम और थाना स्टाफ घटनास्थल पर पहुंच गए और पूरी टीम ने बिना देरी किए जांच का दायरा मजबूत किया।

Oplus_16908288

जांच में सामने आया कि 70 वर्षीय रत्थूराम पटैल और उनकी 45 वर्षीय बेटी खीरबाई पटैल की पड़ोसी युवक भीखम पटैल (25) ने घर में घुसकर बेरहमी से पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। वहीं, 80 वर्षीय फोटो बाई गंभीर रूप से घायल मिलीं जिन्हें उपचार के लिए भेजा गया।मृतक के पुत्र रमेश पटैल ने बताया कि आरोपी कुछ दिनों से गांव में रह रहा था और पहले भी कई बार गुस्सैल व्यवहार दिखा चुका था। मंगलवार शाम लगभग 4:30 बजे उसने अचानक वारदात को अंजाम दिया।

खरसिया पुलिस ने पलभर भी समय गँवाए बिना आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 585/25 धारा 103(1), 117(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर उसे तत्काल हिरासत में ले लिया।घटनास्थल की बारीकी से जांच के बाद पुलिस ने आरोपी के मेमोरेंडम पर हत्या में प्रयुक्त सीमेंट पत्थर,आरोपी की खून लगी शर्ट व जींस बरामद कर जब्त किया।आज आरोपी भीखम पटैल को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम, एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी राजेश जांगड़े एवं उनकी टीम एएसआई अमरनाथ शुक्ला, प्रधान आरक्षक अशोक देवांगन, जागेश्वर दिग्रस्कर, आरक्षक विशोप सिंह, अनूप मिंज व योगेश साहू ने मिलकर किया.

खरसिया पुलिस की तत्परता, रफ्तार और प्रोफेशनल टैक्टिक्स ने एक बार फिर साबित कर दिया कि गंभीर अपराधों पर उनकी पकड़ सबसे तेज और प्रभावी है।

oplus_0

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!