दुर्ग रेंज में महिला अपराधों की जांच तेज करने IGP ने की बड़ी समीक्षा—ITSSO पोर्टल की प्रगति पर सख्त निर्देश
दुर्ग, 25 नवंबर 2025।महिला एवं लैंगिक अपराधों की जांच को तेज़ और समयबद्ध बनाने के उद्देश्य से पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज, रामगोपाल गर्ग ने मंगलवार को कार्यालय सभागार में रेंज स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की।
बैठक में ‘इन्वेस्टिगेशन ट्रैकिंग सिस्टम फॉर सेक्सुअल ऑफेंस (ITSSO)’ पोर्टल पर दर्ज मामलों की प्रगति का विस्तृत विश्लेषण किया गया और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि महिला सुरक्षा के संवेदनशील मामलों में जांच में देरी किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं होगी।
सभी चालान समय-सीमा में प्रस्तुत करने के निर्देश
IGP श्री गर्ग ने कहा कि महिला संबंधी अपराधों में चार्जशीट को माननीय न्यायालय में निर्धारित समय अवधि के भीतर प्रस्तुत किया जाना चाहिए। उन्होंने सभी थानों और जांच अधिकारियों को निर्देशित किया कि—लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता में लिया जाए,अनावश्यक विलंब पूरी तरह समाप्त किया जाए,दिसंबर माह तक रेंज में अधिकतम निराकरण सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने कहा कि ITSSO पोर्टल एक महत्वपूर्ण मॉनिटरिंग प्लेटफॉर्म है, इसलिए केस अपडेटिंग, ट्रैकिंग और जांच की चरणबद्ध प्रगति को नियमित रूप से पोर्टल पर अपलोड किया जाए, ताकि हर केस की वास्तविक स्थिति स्पष्ट रहे।
ITSSO पोर्टल की कार्यप्रणाली पर विस्तृत चर्चा
बैठक के दौरान पोर्टल के उपयोग, डेटा एंट्री, केस ट्रैकिंग, समय-सीमा पालन एवं तकनीकी प्रक्रियाओं पर भी अधिकारियों के साथ गहन चर्चा हुई। IGP ने कहा कि इस डिजिटल सिस्टम का उद्देश्य जांच में पारदर्शिता और गति लाना है, इसलिए सभी अधिकारी इसे पूर्ण दक्षता और जिम्मेदारी से उपयोग करें।
अधिकारियों की उपस्थिति
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती पद्मश्री तंवर,डीएसपी दुर्ग श्रीमती शिल्पा साहू,डीएसपी बेमेतरा श्रीमती कौशल्या साहू,उप-निरीक्षक श्री राजकुमार प्रधान,सहायक उप निरीक्षक श्रीमती सीता गोस्वामी (बालोद)तथा पुलिस पीआरओ प्रशांत कुमार शुक्ला सहित रेंज के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ










Leave a Reply