उमेश पटेल के जन्मदिन पर जिला युवा कांग्रेस ने किया फल वितरण
सेवाभाव में दिखा उस्मान बेग का अपने नेता के प्रति गहरा सम्मान
घरघोड़ा। खरसिया विधायक और प्रदेश के लोकप्रिय नेता उमेश नंदकुमार पटेल के जन्मदिन पर जिला युवा कांग्रेस ने शुक्रवार को शासकीय अस्पताल घरघोड़ा में फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया।
कार्यक्रम का नेतृत्व जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष उस्मान बेग ने किया, जिनके भीतर अपने नेता के प्रति सम्मान, अपनापन और भावनात्मक जुड़ाव साफ़ झलकता है।
मरीजों से मिलकर उनका हाल-चाल पूछते हुए उस्मान बेग ने बताया कि “उमेश पटेल जी सिर्फ़ एक नेता नहीं, बल्कि प्रेरणा हैं। उनका जन्मदिन मेरे लिए सेवा का दिन है। जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान देखकर मुझे वही खुशी मिलती है, जिसे वे हमेशा समाज के लिए महसूस करते हैं।”
हर वर्ष की तरह इस बार भी उस्मान बेग ने अपने नेता की दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सामाजिक सेवा की परंपरा को आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा कि “उमेश पटेल जी ने हमें यह सीख दी है कि राजनीति का असली उद्देश्य लोगों के बीच रहकर उनकी मदद करना है। उसी प्रेरणा से आज मरीजों के बीच सेवा का अवसर मिला।”
इस अवसर पर अस्पताल के मरीजों और डॉक्टरों ने भी उमेश नंदकुमार पटेल को जन्मदिन की बधाई दी।कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष उस्मान बेग के साथ अमित त्रिपाठी (उपाध्यक्ष, नप घरघोड़ा), लीलाधर साहू (जिला महासचिव), लता खूंटे (पूर्व बीडीसी), तिलेश्वर पेंकरा (पार्षद), शिव चौहान, शिवम् गुप्ता, प्रियांशु, रूपेश, जगेश्वर, दीपक, नारायण, संजय सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेसी उपस्थित रहे।













NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply