घरघोड़ा: सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ—जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा गवेल रहीं कार्यक्रम की मुख्य केंद्र

घरघोड़ा: सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ—जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा गवेल रहीं कार्यक्रम की मुख्य केंद्र

घरघोड़ा/रायगढ़:घरघोड़ा में आयोजित जिला स्तरीय सांसद खेल महोत्सव की शुरुआत आज पूरे उत्साह के साथ हुई। कार्यक्रम में सबसे ज्यादा ध्यान आकर्षित किया जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविंद्र गवेल ने, जिन्होंने अपनी सक्रिय उपस्थिति और नेतृत्व से पूरे उद्घाटन समारोह को खास बना दिया।

मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे रायगढ़ लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया ने महोत्सव का उद्घाटन किया, लेकिन मंच पर शिखा गवेल की भूमिका सबसे प्रभावी रही। उन्होंने कहा कि खेल महोत्सव गांवों की असली प्रतिभाओं को निखारने का अवसर देता है और जिला प्रशासन हर कदम पर खिलाड़ियों के साथ खड़ा है।

विशेष रूप से, उनके प्रतिनिधि रविंद्र प्रकाश गवेल भी मंच पर मौजूद रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहभागी बने।

अन्य उपस्थितगण:भाजपा जिला अध्यक्ष अरुणधर दीवान, जनपद पंचायत अध्यक्ष, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सहित कई जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में शामिल हुए।

सभी ने खिलाड़ियों को खेलभावना के साथ बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।उद्घाटन के दौरान खिलाड़ियों से परिचय एवं शंखनाद के साथ खेल महोत्सव का औपचारिक शुभारंभ किया गया।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!