थाना नगरनार, जिला बस्तर में पुलिस ने धान चोरी के मामले का खुलासा करते हुए ग्राम मारकेल के चार युवकों नरेश बघेल, अरुण बघेल, अंकित बघेल और मनोज चालकी को गिरफ्तार किया है।
मामले में प्रार्थी जितेन्द्र सेठिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि करीब 15 दिन पहले खेत से लाया गया धान सोसाइटी में टोकन नहीं मिलने के कारण उन्होंने घर के आंगन में रखा था। 07 दिसंबर की रात परिवार के साथ खाना खाकर सो जाने के बाद सुबह पता चला कि आंगन में अलग से रखा हुआ 10 बोरी धान (कुल 4 क्विंटल, कीमत ₹12,400) चोरी हो गया है। आसपास पूछताछ में जानकारी मिली कि गांव के ही चार युवकों ने मिलकर धान चोरी किया है।
रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने एसपी शलभ कुमार सिन्हा, एएसपी महेश्वर नाग और सीएसपी सुमीत कुमार के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की।
पुलिस टीम ने लगातार पतासाजी करते हुए सभी पूरी कार्रवाई में निरीक्षक संतोष सिंह, उ.नि. सतीस यदुराज, सउनि दिनेश सिंह ठाकुर, म प्रआर पीलेश्वरी साहू, प्रआर रमेश पासवान, राधेलाल कोर्राम और आरक्षक भीमसिंह ध्रुव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जगदलपुर न्यायालय में पेश किया है।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ














Leave a Reply