रेलवे स्टेशन में ऑटो संचालन सुधारने ट्रैफिक DSP उत्तम प्रताप सिंह की सख्त व सुव्यवस्थित पहल

रेलवे स्टेशन में ऑटो संचालन सुधारने ट्रैफिक DSP उत्तम प्रताप सिंह की सख्त व सुव्यवस्थित पहल

रायगढ़, 11 दिसंबर।रेलवे स्टेशन परिसर में ऑटो संचालन को बेहतर और नियमबद्ध बनाने के लिए ट्रैफिक DSP उत्तम प्रताप सिंह ने आज शाम ऑटो संघ पदाधिकारियों व चालकों की विशेष बैठक ली।

DSP उत्तम प्रताप सिंह ने ऑटो नंबरिंग सिस्टम, सभी चालकों के लिए ID कार्ड अनिवार्यता, तथा ड्रेस कोड लागू करने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्रमबद्ध नंबरिंग और अधिकृत ID से यात्रियों को सुरक्षा व सुविधा मिलेगी, साथ ही सवारी लेने के दौरान चालकों के बीच होने वाली बहसबाज़ी भी खत्म होगी।उन्होंने स्टेशन परिसर में अचानक ब्रेक लगाकर सवारी लेने की प्रवृत्ति को अत्यंत ख़तरनाक बताते हुए तुरंत बंद करने के निर्देश दिए,क्योंकि यह दुर्घटनाओं का बड़ा कारण बनता है।

DSP ने सभी चालकों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत पंजीकरण कराने और पूर्णत: नियमबद्ध होकर संचालन करने पर जोर दिया।ऑटो संघ ने ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करने की प्रतिबद्धता जताई।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!