ट्रैक्टर पलटने से 16 लोग घायल, 4 को सिविल अस्पताल किया गया रेफर
रायगढ़। रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जोबी पुलिस चौकी इलाके में एक ट्रैक्टर दुर्घटना का मामला सामने आया है। हादसे में कुल 16 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 4 की हालत को देखते हुए सिविल अस्पताल रेफर किया गया है। हालांकि पुलिस के अनुसार सभी घायलों की स्थिति फिलहाल सामान्य है और किसी की हालत गंभीर नहीं बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार भिटली गांव से कुछ लोग ट्रैक्टर में सवार होकर टाड़ापारा गांव छठ्ठी न्योता में चूडामणि राठिया के घर जा रहे थे। इसी दौरान कोठीकुड़ा गांव के आगे ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे ट्रैक्टर में सवार लोग घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही जोबी पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस द्वारा घायलों का इलाज कराया जा रहा है और घटना के कारणों की जांच भी की जा रही है।पुलिस का कहना है कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और सभी घायलों का उपचार जारी है।








NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply