युवा उद्यमी अभियान : खरसिया से विकसित छत्तीसगढ़ की ओर सशक्त कदम
खरसिया।युवाओं को नौकरी तलाशने वाला नहीं, बल्कि job creator बनाने की दिशा में एक सशक्त पहल के रूप में “युवा उद्यमी अभियान” का भव्य आयोजन दिनांक 21 दिसंबर 2025 (रविवार) को लखीराम ऑडिटोरियम, खरसिया में सम्पन्न हुआ। यह कार्यक्रम नरेन्द्र मोदी विचार मंच एवं अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के संयुक्त तत्वावधान में, बोस ब्रिगेड (यूथ ऑन कर्तव्यपथ) की पहल पर आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को self-employment, entrepreneurship और economic empowerment की दिशा में ठोस मार्गदर्शन देना रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, छत्तीसगढ़ महतारी एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।इस अवसर पर अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय महासचिव एवं नरेन्द्र मोदी विचार मंच के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. नीरज पाण्डेय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
युवाओं को व्यवसाय की सोच अपनाने का आह्वान
मुख्य अतिथि डॉ. नीरज पाण्डेय ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा कि आज का युवा केवल नौकरी तक सीमित न रहे, बल्कि स्वयं का उद्यम स्थापित कर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भागीदार बने। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की Startup, MSME एवं स्वरोजगार योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि नरेन्द्र मोदी विचार मंच एवं अखिल भारतीय हिन्दू महासभा भविष्य में भी ऐसे अभियानों में युवाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेगी।
युवा + समाज = सशक्त राष्ट्र
विशिष्ट अतिथि प्रखर शर्मा (प्रदेश अध्यक्ष, युवा मोर्चा) ने युवाओं को स्वरोजगार और सामाजिक दायित्व के संतुलन का महत्व समझाया। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि discipline, consistency और सही guidance से कोई भी युवा शून्य से शिखर तक पहुंच सकता है।
बोस ब्रिगेड देगी नींव से निर्माण तक सहयोग
मंच संचालन कर रहे प्रशांत सिंह के आमंत्रण पर प्रवीण विजय जायसवाल (प्रदेश उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय हिन्दू महासभा एवं बोस ब्रिगेड सदस्य) ने अभियान का उद्देश्य स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि इस अभियान से जुड़ने वाले युवाओं एवं स्व-सहायता समूहों को बोस ब्रिगेड द्वारा प्रारंभ से लेकर स्थापना तक पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाएगा और “छत्तीसगढ़ सबले बढ़िया 2.0” की परिकल्पना को साकार किया जाएगा।
उद्यमिता पर व्यावहारिक मार्गदर्शन
सीए अरिहंत बोथरा ने सरकारी योजनाओं, वित्तीय सहायता एवं MSME अवसरों की विस्तृत जानकारी दी।अंजू नायक (उद्योग विभाग) ने महिला उद्यमिता पर जोर देते हुए कहा कि सही जानकारी ही सफलता की कुंजी है।त्रिलोकचंद जायसवाल (वंदना ग्रुप) ने कहा कि पूंजी से ज्यादा जरूरी है entrepreneurial mindset।निखिल अग्रवाल (युवा उद्यमी) ने EV स्कूटर यूनिट/शोरूम स्थापना हेतु विशेष सहयोग और रियायतों की घोषणा की।कॉन्तैया जायसवाल (MSME संघ, छत्तीसगढ़) ने सूक्ष्म एवं कुटीर उद्योगों की असीम संभावनाओं पर प्रकाश डाला।
खरसिया से प्रदेशव्यापी आंदोलन की शुरुआत
नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग ने खरसिया से अभियान की शुरुआत को ऐतिहासिक बताते हुए इसे भविष्य में प्रदेशव्यापी आंदोलन बनने की संभावना जताई।वहीं छाया विधायक महेश साहू ने अपने ओजस्वी वक्तव्य से युवाओं में उद्यमिता के प्रति नया उत्साह भर दिया।कार्यक्रम के समापन पर आयोजन समिति द्वारा सभी अतिथियों का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।
संदेश स्पष्ट
कार्यक्रम ने स्पष्ट संदेश दिया कि उद्यमिता ही आत्मनिर्भर भारत और विकसित छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव है।





















Leave a Reply