सांसद खेल महोत्सव में खरसिया के होनहारों का शानदार प्रदर्शन, जनपद पंचायत ने किया सम्मान

सांसद खेल महोत्सव में खरसिया के होनहारों का शानदार प्रदर्शन, जनपद पंचायत ने किया सम्मान

धरमजयगढ़ | रायगढ़ संसदीय क्षेत्र अंतर्गत आयोजित सांसद खेल महोत्सव के विकासखंड एवं जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन 25 एवं 26 दिसंबर को धरमजयगढ़ में किया गया। इस प्रतियोगिता में रायगढ़, जशपुर एवं सारंगढ़ जिलों के प्रतिभावान खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।प्रतियोगिता में खरसिया विकासखंड के होनहार विद्यार्थियों ने रायगढ़ जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए विभिन्न एकल एवं समूह खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त कर न केवल खरसिया, बल्कि पूरे जिले का नाम गौरवान्वित किया।प्रतियोगिता से विजयी खिलाड़ियों के खरसिया आगमन पर जनपद पंचायत खरसिया की ओर से सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं पंचायत पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।कार्यक्रम में यह भी आश्वासन दिया गया कि भविष्य में खरसिया के प्रतिभावान विद्यार्थियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए हर संभव सहयोग, संसाधन एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा, ताकि वे राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना सकें।

सांसद खेल महोत्सव जैसे आयोजनों से ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच मिलने के साथ-साथ युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और आत्मविश्वास का विकास हो रहा है, जो क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए सकारात्मक संकेत है।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!