कलम को मिला ठिकाना, सेवा को सम्मान — पत्रकारों व समाजसेवियों के लिए ऐतिहासिक विश्राम गृह पहल
रायपुर —जब व्यवस्था में संवेदनशील सोच जुड़ती है, तब केवल योजनाएँ नहीं बनतीं, इतिहास रचता है। कुछ ऐसा ही उदाहरण पेश किया है प्रेस एंड मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन ने, जिसने पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के लिए एक ऐसा विश्राम गृह मॉडल प्रस्तुत किया है, जो आज देशभर में चर्चा का विषय बन चुका है।यह विश्राम गृह केवल चार दीवारों का ढांचा नहीं, बल्कि उन लोगों के संघर्षों का सम्मान है, जो दिन-रात समाज और लोकतंत्र की नींव को मजबूत करने में जुटे रहते हैं।
खबरों की तलाश में भटकते पत्रकार हों या सेवा के पथ पर चलते समाजसेवी ,सभी के लिए यह पहल सुरक्षा, सुविधा और सम्मान का संगम बनकर उभरी है।आज भी देश का एक बड़ा वर्ग ऐसा है, जो दूसरों की आवाज़ बनता है लेकिन खुद के लिए सुविधाओं से वंचित रहता है। ऐसे में यह पहल न केवल राहत देती है, बल्कि यह संदेश भी देती है कि कलम की ताकत को अब ठहरने की जगह भी मिलनी चाहिए।विश्राम गृह में आधुनिक सुविधाओं, सुरक्षित वातावरण और गरिमामयी व्यवस्था के साथ एक ऐसी सोच झलकती है, जो व्यवस्था बदलने का साहस रखती है।
यह पहल बताती है कि अगर नीयत साफ हो, तो सीमित संसाधनों में भी बड़ी मिसाल कायम की जा सकती है।प्रेस एंड मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन की यह कोशिश आने वाले समय में अन्य संगठनों और शासन-प्रशासन के लिए भी प्रेरणा बनेगी।
क्योंकि जब पत्रकार सुरक्षित होंगे, समाज जागरूक होगा और जब समाज जागरूक होगा, तब लोकतंत्र और मजबूत होगा।यह विश्राम गृह नहीं, बल्कि कलम और समाजसेवा को मिला आत्मसम्मान है।







NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply